Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एलपीएस का उद्घाटन किया:बरेली में बोलीं- बच्चों को सही दिशा देना जरूरी, वे मां-बाप को वृद्धाश्रम भेज देते हैं

    14 hours ago

    2

    0

    यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बरेली के रामगंगा नगर आवासीय योजना में लखनऊ पब्लिक स्कूल की नई शाखा का उद्घाटन किया। यह इस संस्थान की 16वीं शाखा है। स्कूल के संस्थापक प्रतापगढ़ से सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा- हमें एक ऐसा भारत बनाना है, जो पहले विश्वगुरू था। एक ऐसा समय आया, जब हम पराधीन हो गए। जो पढ़ाया जाता था, वो पढ़ते थे। जो खिलाया जाता था, वह खाते थे। लेकिन अब समय बदल चुका है। राज्यपाल ने कहा- आधुनिकता की इस दौड़ में हम अपनी जड़ों को न भूलें। जड़ों के बिना कोई भी वृक्ष अधिक समय तक हरा-भरा नहीं हो सकता। शिक्षक केवल पाठ पढ़ाने वाला नहीं, भविष्य गढ़ने वाला है। राज्यपाल ने कहा- बच्चों को सही दिशा देने के लिए उन्हें अच्छे उदाहरण देना जरूरी है, ताकि वे गलत रास्ते पर न जाएं। मैं समय-समय पर कारागारों और वृद्धाश्रमों का भ्रमण करती हूं। आज स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग अपने 80 वर्ष के बुजुर्ग माता-पिता को भी वृद्धाश्रम भेज देते हैं। वहीं, कुछ युवतियां विवाह नहीं करना चाहतीं और यदि करती भी हैं तो बच्चे या माता-पिता की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहतीं। शिक्षा व्यवस्था समावेशी होनी चाहिए, जिसमें कोई भी वंचित न रहे। जब शिक्षा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है, तभी उसका वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है। इससे पहले राज्यपाल मुड़िया अहमद नगर स्थित दिशा इंटर कॉलेज पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने करीब एक घंटा समय बिताया। यहां उन्होंने मूकबधिर बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान बोला- किसी हाल में न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ेंगे:अमेरिकी ठिकाने खुद सुरक्षित नहीं, वो दूसरों को क्या बचाएंगे
    Next Article
    किसान हत्याकांड में 13 दिन बाद भी दो आरोपी फरार:गोंडा में पत्नी के सामने पड़ोसी ने हंसिये से गले पर कई वार किए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment