Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया दिशा कॉलेज का भ्रमण:राज्यपाल ने मूकबधिर बच्चों से की मुलाकात और राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में बंदियों का जाना हाल

    15 hours ago

    2

    0

    यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार को बरेली के एक दिवसीय दौरे पर रहीं। वह अपने तय समय के अनुसार सुबह 11:20 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां से वह सीधे मुड़िया अहमद नगर स्थित दिशा इण्टर कॉलेज पहुंचीं। यहां राज्यपाल ने करीब एक घंटा समय बिताया और मूकबधिर बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उनके आगमन को लेकर कॉलेज प्रशासन और बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का बारीकी से निरीक्षण दिशा कॉलेज के बाद राज्यपाल का काफिला किला क्षेत्र स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) पहुंचा। यहां उन्होंने परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां रह रहे बंदियों से बातचीत कर उनका हाल जाना। राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किशोरों के सुधार और कल्याण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और किला ओवरब्रिज के आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल मुस्तैद रहा। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में लंच और विश्राम सम्प्रेक्षण गृह के निरीक्षण के बाद राज्यपाल महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचीं। विश्वविद्यालय परिसर में उनके लिए लंच और विश्राम का समय आरक्षित रखा गया है। दोपहर 01:40 बजे से 03:45 बजे तक वह यहां रुकेंगी। इसके बाद वह अपने अगले गंतव्य की ओर रवाना होंगी। लखनऊ पब्लिक स्कूल की 16वीं शाखा का उद्घाटन राज्यपाल के दौरे का मुख्य उद्देश्य रामगंगा नगर आवासीय योजना में लखनऊ पब्लिक स्कूल की नई शाखा का उद्घाटन करना है। यह इस संस्थान की 16वीं शाखा है, जिसके संस्थापक प्रतापगढ़ के सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल हैं। शाम 4 बजे होने वाले इस भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्यपाल शाम 5:05 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और वहां से राजकीय वायुयान द्वारा लखनऊ वापसी करेंगी। एसएसपी अनुराग आर्य का बयान राज्यपाल के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुरक्षा और प्रोटोकॉल के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी कार्यक्रम समयबद्ध तरीके से संपन्न कराए जा रहे हैं और भ्रमण स्थलों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं। अब जानिए राज्यपाल का मिनट टू मिनट कार्यक्रम 10:45 AM: लखनऊ एयरपोर्ट से बरेली के लिए प्रस्थान (राजकीय वायुयान द्वारा) 11:20 AM: बरेली त्रिशूल एयरपोर्ट पर आगमन 11:25 AM: त्रिशूल एयरपोर्ट से दिशा इण्टर कॉलेज के लिए रवानगी 11:30 AM - 12:35 PM: आगमन एवं कार्यक्रम: दिशा इण्टर कॉलेज, मुड़िया अहमद नगर 12:35 PM: दिशा इण्टर कॉलेज से राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) के लिए प्रस्थान 12:55 PM - 01:25 PM: आगमन एवं निरीक्षण: राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), किला ओवरब्रिज के पास 01:25 PM: राजकीय सम्प्रेक्षण गृह से एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान 01:40 PM - 03:45 PM: आगमन एवं लंच: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय (आरक्षित) 03:45 PM: विश्वविद्यालय से लखनऊ पब्लिक स्कूल (रामगंगा नगर) के लिए प्रस्थान 04:00 PM - 05:05 PM: उद्घाटन कार्यक्रम: लखनऊ पब्लिक स्कूल, रामगंगा नगर आवास योजना 05:05 PM: स्कूल से त्रिशूल एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान 05:20 PM: त्रिशूल एयरपोर्ट आगमन और लखनऊ के लिए वापसी प्रस्थान
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में युवक ने श्रद्धालु से की मारपीट:लोगों ने समझाकर शांत कराया, झगड़े की वजह का नहीं चल पाया पता
    Next Article
    देवरिया में प्रदर्शन कर रहे सपाई हिरासत में:बरहज में वकील की मौत पर जता रहे थे विरोध, आरोपी प्रधान और पुत्र की गिरफ्तारी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment