Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 MLA सस्पेंड:हरियाणा कांग्रेस की रिपोर्ट पर केंद्रीय समिति का एक्शन; BJP कैडिंडेट के पक्ष में की थी वोटिंग

    10 hours ago

    2

    0

    रियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। इन पर 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार सतीश नांदल के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने के आरोप लगे थे। इस चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध ने एक वोट से भी कम अंतर से जीत पाए थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा कांग्रेस की डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी (DAC) की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है, जिसमें विधायकों को निलंबित करने की सिफारिश की गई थी। रिपोर्ट में जिन विधायकों के नाम हैं, वे हैं शैली चौधरी (नारायणगढ़), रेनू बाला (साढ़ौरा), मोहम्मद इलियास (पुन्हाना), मोहम्मद इजराइल (हथीन) और जरनैल सिंह (रतिया) हैं। कांग्रेस पार्टी से निलंबन किए जाने पर नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने बताया कि अभी उन्हें इस मामले में कोई चिट्‌ठी पार्टी की ओर से प्राप्त नहीं हुई है। जब तक वह उन्हें नहीं मिल जाती, तब तक वह इस मामले में कुछ नहीं कह पाएंगी। कहा कि वह अभी अपने परिवार के साथ हरियाणा से बाहर आई हुई हैं। संडे को उन्होंने आने की बात कही है। उधर, सढौरा की विधायक रेनू बाला का मोबाइल फोन फिलहाल स्विच ऑफ है। उनके निजी सहायक (पीए) रवि ने बताया कि मैडम आज एक पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त हैं। यह भी स्पष्ट किया कि सस्पेंशन से संबंधित कोई आधिकारिक पत्र अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। हरियाणा कांग्रेस की ओर से जारी किया गया लैटर… प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र की ओर से जारी पत्र की 3 बातें… पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित किया : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संगठनात्मक अनुशासन के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा के पांच विधायकों को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि नारायणगढ़, सढौरा, रतिया, पुन्हाना एवं हथीन विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचित विधायक क्रमशः शैली चौधरी, रेणु बाला, सरदार जरनैल सिंह, मोहम्मद इलियास ओर मोहम्मद इज़राइल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित किया गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे की स्वीकृति के बाद की कार्रवाई: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई प्रदेश अनुशासन समिति की सिफारिश और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की स्वीकृति के बाद की गई है। बताया कि पांचों विधायकों ने राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध मतदान कर गंभीर अनुशासनहीनता का परिचय दिया, जो संगठनात्मक मर्यादाओं के प्रतिकूल है। अन्य नताओं और कार्यकर्ताओं को दिया कड़ा संदेश : राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि पार्टी के निर्णयों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की गतिविधि पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सस्पेंड होने वाले विधायकों के बारे में जानिए… सस्पेंड की गईं रेनू बाला और शैली चौधरी सांसद कुमारी सैलजा की करीबी हैं। दोनों दूसरी बार विधायक बनी हैं। इन दोनों को टिकट दिलाने में सैलजा की ही भूमिका रही थी। 16 मार्च को वोटिंग के दिन शैली चौधरी विधानसभा के गेट पर सीएम नायब सैनी की टीम से जुड़े तरूण भंडारी के साथ दिखी थीं। वोटिंग के बाद मोहम्मद इलियास सीएम नायब सैनी से मिलने गए थे। इलियास लंबे समय से डायलिसिस पर हैं। वोटिंग के लिए भी दो लोगों का सहारा लेकर पहुंचे थे। दिलचस्प है कि नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर विधानसभा तक पहुंचे थे। इससे अंदाजा लगाया गया कि हुड्डा को पहले से ही उन पर संदेह था। इलियास पांचवीं बार के विधायक हैं। वह 1991, 2000, 2009, 2019 और 2024 में विधायक बने। वह पहले इनेलो में भी रहे हैं। इसके अलावा मोहम्मद इजराइल भी दूसरी बार विधायक बने हैं। उनके पिता जलेब खान भी विधायक रहे और हुड्डा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव भी रहे। कॉस वोटिंग पर भेजे गए शोकॉज नोटिस पर सबसे पहले इजराइल ने ही माना था कि उन्हें कांग्रेस का उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध पसंद नहीं था। सस्पेंड होने से क्या कर पाएंगे, क्या नहीं.... अब यहां जानिए राज्यसभा चुनाव में क्या हुआ था… --------------------- इस खबर को भी पढ़ें… हरियाणा राज्यसभा चुनाव,क्रॉस-वोटिंग में फंसे विधायकों की जा सकती विधायकी:सिर्फ 1 वजह काफी, तब दलबदल कानून लगेगा; 2014 के सर्कुलर का भी पेंच हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले कांग्रेस विधायकों को पार्टी ने शोकॉज नोटिस जारी कर दिया है। बुधवार की सुबह ही पार्टी ने इन चार विधायकों के नाम जारी किए थे। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने बताया कि नारायणगढ़ से शैली चौधरी, पुन्हाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल और सढ़ौरा विधायक रेनू बाला ने क्रॉस वोटिंग की थी। (पूरी खबर पढें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में अधिकारियों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर:ममता ने कहा- पश्चिम बंगाल के लोग दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें
    Next Article
    Toaster मजेदार लगी? तो Netflix पर ये 5 डार्क कॉमेडी फिल्में बिल्कुल मिस मत करना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment