Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेलवे स्टेशनों पर होगा फ्री हेल्थ चेकअप:गोरखपुर में विशेष अभियान की शुरुआत, हर व्यक्ति तक पहुंचेगी सुविधा

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल और शोध संस्थान के सहयोग और ललित नारायण मिश्र रेलवे हॉस्पिटल की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर फ्री हेल्थ चेकअप कैंप और कैंसर जागरूक अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। 83 लोगों का हुआ हेल्थ चेकअप इस अभियान के पहले चरण में सोमवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इसमें रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और आरपीएफ के जवानों सहित कुल 83 लोगों का चेकअप हुआ, जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता देखने को मिली। कैंसर के प्रति किया जागरूक शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ कैंसर के प्रारम्भिक लक्षण, बचाव के उपाय, समय पर जांच की महत्ता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित लोगों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया गया। क्वालिटी हेल्थ फैसिलिटी देने के लिए जरूरी पहल आयोजकों का कहना है कि यह पहल रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और आसपास के समुदाय को सुलभ, निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, प्रारम्भिक पहचान को बढ़ावा देना और समय पर उपचार सुनिश्चित करना है। आगे भी लगेंगे शिविर यह स्वास्थ्य परीक्षण अभियान आगामी दिनों में पूर्वोत्तर रेलवे के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निरंतर संचालित किया जाएगा। रेलवे प्रशासन और चिकित्सा संस्थानों ने आमजन से इस जनहितकारी पहल का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में महिला की संदिग्ध मौत, पति-सास गिरफ्तार:ग्रामीण बोले- नामजद आरोपी को छोड़ा, समझौते का दबाव बना रहे
    Next Article
    बदायूं में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने विपक्ष को घेरा:महिलाओं के अधिकारों के विरोध को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment