Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेलवे ट्रैक किनारे मिले शव की शिनाख्त:पत्नी ने हाथ पर बने टैटू और कपड़ों से की पहचान, 18 मार्च से था लापता

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी जिले में रेलवे लाइन के किनारे मिले एक सड़े-गले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पत्नी ने हाथ पर बने टैटू और कपड़ों से अपने पति की पहचान की। युवक 18 मार्च से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। यह मामला कोखराज थाना क्षेत्र के रोही गांव के पास का है। 25 मार्च को रेलवे लाइन के किनारे कई दिन पुराना शव मिला था। शव से उठ रही दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। भरवारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। शव काफी फूल गया था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही थी। जब मृतक की पत्नी को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया, तो उन्होंने हाथ पर बने टैटू और कपड़ों से अपने पति नरोत्तम दास गुप्ता, पुत्र लल्लन गुप्ता, निवासी रोही भरवारी के रूप में पहचान की। मृतक नरोत्तम की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह 18 मार्च को घर से चले गए थे और अपना मोबाइल बंद कर लिया था। अगले दिन एक दूसरे नंबर से फोन आया था, जिसमें बच्चों का ध्यान रखने की बात कही गई थी। इसके बाद उस नंबर से कोई संपर्क नहीं हो पाया था, जिसके बाद परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो पास से ही मृतक के कपड़े और एक जहरीले पदार्थ की शीशी भी मिली थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नरोत्तम दास गुप्ता के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर पुलिस का खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन:बिजनौर और बदायूं में जीते कई पदक, एसपी ने किया सम्मानित
    Next Article
    चंदौसी में 25 साल पुराने विवाद में फायरिंग:गोली लगने से एक युवक घायल, अस्पताल में भर्ती; आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment