Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेलवे ट्रैक पर खड़ी बच्ची की गाय ने बचाई जान:ट्रैक के पास खेल रही थी मासूम, गाय ने सिर मारकर बचाया

    3 hours ago

    2

    0

    बरेली में बुधवार को एक बच्ची खेलते-खेलते रेवले ट्रैक के पास पहुंच गई। तभी ट्रैक पर ट्रेन आ गई। ट्रेन ने हार्न भी दिया। लेकिन बच्ची वहीं पर खड़ी रही। तभी एक गाय वहां पर आ गई, गाय ने बच्ची को सिर मारकर किनारे कर दिया। जिससे बच्ची की जान बच गई। मामला बरेली के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के पास का है। रेलवे ट्रैक पर खड़ी बच्ची को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि सामने से तेज रफ्तार ट्रेन उसकी ओर बढ़ रही है। लोको पायलट ने लगातार हॉर्न बजाकर बच्ची को सचेत करने की कोशिश की, लेकिन मासूम अपनी ही धुन में मग्न रही। हर बीतता सेकंड एक बड़े हादसे की गवाही दे रहा था। देवदूत बनकर आई गाय, मौत के मुंह से खींच लाई मासूम प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब ट्रेन बच्ची के बिल्कुल करीब पहुंचने वाली थी, तभी वहां खड़ी एक गाय अचानक सक्रिय हो गई। गाय ने खतरे को भांपते हुए तेजी से बच्ची की ओर रुख किया और अपने सिर से हल्के धक्के देकर उसे पटरी से नीचे सुरक्षित स्थान पर धकेल दिया। अगले ही पल कान फाड़ देने वाले शोर के साथ ट्रेन वहां से गुजर गई। अगर गाय ने एक सेकंड की भी देरी की होती, तो परिणाम भयावह हो सकता था। पटरी से नीचे गिरी बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- 'ये साक्षात ईश्वर का रूप है' इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि उस वक्त गाय किसी साधारण जानवर की तरह नहीं, बल्कि एक रक्षक के रूप में नजर आई। लोगों का कहना है कि जहां इंसान कभी-कभी संवेदनहीन हो जाता है, वहीं इस मूक पशु ने मानवता और ममता की एक बड़ी मिसाल पेश की है। अब क्षेत्र में इस 'रक्षक गाय' की चर्चा हर जुबान पर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में 11 हजार वोल्ट का तार टूटा:कादरी गेट-लकूला मार्ग पर ट्रैफिक रुका, 2 खंभे हटाए गए
    Next Article
    लखनऊ के चिनहट वार्ड में मैनुअल स्वीपिंग की शुरुआत:पार्षद ने हरी झंडी दिखाई, सड़क-गली में दिखे गंदगी तो करें शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment