Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम चरण-उपासना ने जुड़वां बच्चों के नाम का किया ऐलान:बेटा-बेटी के नाम का मतलब भी बताया, कहा- ये सिर्फ पहचान नहीं प्रेम की कामना है

    1 hour ago

    1

    0

    राम चरण और उपासना कोनिडेला 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता बने हैं। हाल ही में कपल ने हैदराबाद स्थित अपने घर पर नामकरण समारोह आयोजित किया और अपने बच्चों के नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बेटे का नाम शिवराम और बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा गया है। वैरायटी इंडिया से बातचीत में राम चरण ने नामों के पीछे का अर्थ समझाया। उन्होंने कहा, इनका नामकरण हमारे लिए बेहद पर्सनल और आध्यात्मिक फैसला था। उपासना और मैंने इस पर काफी विचार किया, लेकिन हमारे माता-पिता भी इस यात्रा का अहम हिस्सा रहे। हमारी संस्कृति में बड़ों को ज्ञान और आशीर्वाद का स्रोत माना जाता है, इसलिए इस प्रक्रिया में उनकी मौजूदगी हमारे लिए बहुत मायने रखती थी। उन्होंने आगे बताया, हमारे बेटे का नाम शिवराम दो शाश्वत आदर्शों भगवान शिव और भगवान राम का संगम है, जो संयम के साथ शक्ति और धर्म के साथ भक्ति का प्रतीक है। यह मेरे पिता के जन्म नाम ‘शिव शंकर वर प्रसाद’ को भी आगे बढ़ाता है, इसलिए इसमें वंश परंपरा और कृतज्ञता का भाव भी जुड़ा है। बेटी के नाम के बारे में उन्होंने कहा, अनवीरा देवी असीम साहस और दिव्य नारी शक्ति का प्रतीक है। ‘वीरा’ वीरता को दर्शाता है और ‘अन’ उसे असीमता तक विस्तारित करता है। ‘देवी’ शब्द जानबूझकर जोड़ा गया है, ताकि यह याद दिलाया जा सके कि शक्ति और करुणा साथ-साथ मौजूद हो सकते हैं। हमारे लिए ये नाम सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि शक्ति, प्रेम और साहस की कामना हैं। इसी दौरानउपासना ने दूसरी बार मां बनने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, जुड़वा बच्चों को संभालना जादुई है। अभी तो सिर्फ एक हफ्ता ही हुआ है, इसलिए मैं अभी कुछ कहना नहीं चाहती। लेकिन अपने तीनों बच्चों को एक साथ देखकर मुझे अलग ही खुशी मिलती है। राम बहुत एक्टिव रहे हैं, खासकर कारा के साथ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में फंदे से लटकी मिली नमकीन कारोबारी की पत्नी:गुलावठी में पति से विवाद के बाद की आत्महत्या, शादी के 10 साल बाद उठाया कदम
    Next Article
    अमेरिका से LNG डील पर भारत की दो टूक: सस्ती गैस दो तभी होगा करार! पेट्रोनेट के CEO का बड़ा बयान

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment