Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम रहीम ओवरब्रिज पर परशुराम चौक का लोकार्पण:विधायक आकाश सक्सेना ने किया उद्घाटन, दूसरे छोर पर भगवान राम की मूर्ति लगी है

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में राम रहीम ओवरब्रिज के उत्तरी छोर पर बुधवार शाम भगवान परशुराम चौक और प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। नगर विधायक आकाश सक्सेना ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इसका उद्घाटन किया। इस चौक के बनने से ओवरब्रिज के दोनों छोर अब धार्मिक पहचान बन गए हैं। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा नेता सूर्य प्रकाश पाल, धनंजय पाठक, अनिल वशिष्ठ सहित कई दर्जन हिंदूवादी नेता और समाजसेवी उपस्थित रहे। प्रतिमा अनावरण के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखा गया। नगर विधायक आकाश सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि इस चौक को बनाने का विचार उनके मन में लंबे समय से था, जिसे अब साकार किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप रामपुर को भी विकसित और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर बनाने की बात कही। विधायक ने दावा किया कि वर्ष 2026 के अंत तक रामपुर में कई बड़े विकास कार्य धरातल पर दिखाई देंगे। विधायक सक्सेना ने बताया कि राम रहीम ओवरब्रिज के एक ओर भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित है, जिसे राम चौक कहा जाता है। अब दूसरी ओर भगवान परशुराम चौक बन जाने से यह क्षेत्र धार्मिक आस्था का प्रतीक बन गया है। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने इसे शहर की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने वाला कदम बताया और कहा कि ऐसे धार्मिक स्थलों से युवाओं को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां और भाई ने मिलकर बहन को मार डाला:अमरोहा में बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, गला दबाकर हत्या
    Next Article
    ललितपुर में अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:घरेलू कलह के चलते उठाया कदम, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment