Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल में कैंसर यूनिट का उद्घाटन:संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने के बाद किए बाबा नीम करोरी के दर्शन

    2 hours ago

    2

    0

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, यूपी के 3 दिन के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति शुक्रवार सुबह 7 बजे बारिश के बीच परिवार के साथ प्रेमानंदजी के वृंदावन आश्रम पहुंचीं। उन्होंने हाथ जोड़कर संत को प्रणाम किया। संत प्रेमानंद ने राधे-राधे कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। आश्रम में राष्ट्रपति का संतों ने माला-चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। राष्ट्रपति ने प्रेमानंदजी को जन्मदिन की भी बधाई दी। गुरुवार यानी 19 मार्च को उनका 56वां जन्मदिन था। फिर 25 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की। आश्रम में साधारण लेकिन अच्छी व्यवस्था की गई थी। राष्ट्रपति और उनके परिजन कुर्सियों पर बैठकर ‘राधे-राधे’ नाम जप और भक्ति पर बातचीत करते रहे। संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर राष्ट्रपति भावुक नजर आईं। इस दौरान वहां केवल राष्ट्रपति, उनके परिजन और बाबा के करीबी शिष्य ही मौजूद थे, जिससे माहौल शांत और आध्यात्मिक बना रहा। इसके बाद बाबा नीम करौरी महाराज के आश्रम पहुंची। यहां हनुमान जी और बाबा की समाधि स्थल के दर्शन किए। यहां दर्शन करने के बाद वह रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल पहुंची। वहां पश्चिमी यूपी की सबसे आधुनिक कैंसर यूनिट का उद्घाटन किया। एक दिन पहले गुरुवार को राष्ट्रपति ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इसके बाद शाम को मथुरा पहुंचकर इस्कॉन और प्रेम मंदिर के दर्शन किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस कमिश्नर एस्कॉर्ट में तैनात कमांडो फंदे पर लटका मिला:प्रयागराज में किराये के कमरे में रहता था, दो दिन पहले आखिरी बार देखा गया
    Next Article
    बस्ती में मिशन शक्ति अभियान शुरू:महिला पुलिस ने बाइक रैली निकाली, 30 दिवसीय विशेष कार्यक्रम की शुरुआत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment