Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामलला का जन्मोत्सव मनाने के लिए अयोध्या तैयार:कल भगवान राम जन्म लेंगे, मंदिरों में सोहर और भजन गाए जाएंगे

    10 hours ago

    2

    0

    रामनगरी इन दिनों पूरी तरह भक्तिरस में डूबी हुई है। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव (रामनवमी) से पहले शहर में आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सरयू तट से लेकर मंदिरों तक हर ओर भक्ति का माहौल बना हुआ है। मंदिरों में घंटियों की गूंज, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरे शहर की रौनक बढ़ गई है। इसी बीच जानकी महल खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। माता सीता के मायके के रूप में प्रसिद्ध इस स्थल पर मिथिला परंपरा के अनुसार धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। आयोजन की जिम्मेदारी ट्रस्टी आदित्य सुल्तानिया संभाल रहे हैं। बुधवार को जन्मोत्सव से पहले आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्कृत धुनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। माहौल ऐसा बना कि लोग भक्ति में डूब गए। नागपुर की संगीत मंडली द अनहद ने भक्ति और आधुनिक संगीत का संगम पेश किया, जिसे श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। 27 मार्च को होगा मुख्य आयोजन रामनवमी के दिन 27 मार्च को विशेष पूजन, प्रसाद वितरण और धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी। आयोजन के बाद भी उत्सव 6 दिनों तक चलता रहेगा। समापन ‘भगवान की छुट्टी’ परंपरा के साथ किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, अयोध्या अब सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि आस्था और संस्कृति का जीवंत केंद्र बन चुका है, जहां हर ओर राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश में बस नदी में गिरी, 23 की मौत:40 लोग सवार थे, 11 की जान बची; फेरी पर चढ़ते वक्त हुआ हादसा
    Next Article
    बुलंदशहर प्रदर्शनी में डांस प्रतियोगिता का आयोजन:बच्चों और युवाओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां, दर्शकों ने सराहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment