Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राममंदिर चढ़ावा राशि की गणना टीम का डेस कोड तय:राम मंदिर के कर्मचारियों की जिम्मेदारी होगी तय, पढ़ाई से पुरानी नौकरी तक खंगाला जाएगा रिकॉर्ड

    6 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के राम मंदिर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ जितेंद्र मिश्र ने कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं। उनका जोर इस बात पर है कि हर कर्मचारी को अपना काम और जिम्मेदारी पता हो। किसी काम में कमी होने पर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने की स्थिति न बने। इसी के तहत मंदिर और ट्रस्ट में काम करने वाले कर्मचारियों की जांच शुरू की गई है। सीईओ के निर्देश पर सभी कर्मचारियों का बायोडाटा मांगा गया है। इसमें उनकी पढ़ाई, पहले कहां काम किया, अभी किस पद पर हैं और उनकी क्या जिम्मेदारी है, इसकी जानकारी ली जा रही है। कर्मचारियों से मिली जानकारी को उनके दस्तावेजों और उपलब्ध रिकॉर्ड से भी मिलाया जा रहा है। इससे ट्रस्ट के पास हर कर्मचारी की पूरी जानकारी एक जगह रहेगी। अलग-अलग काम संभालते हैं कर्मचारी राम मंदिर में कर्मचारी कई तरह के काम संभाल रहे हैं। इनमें दान और चढ़ावे का काम, पैसे गिनने की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाएं, प्रशासनिक काम और सुरक्षा से जुड़े काम शामिल हैं। जांच के दौरान यह देखा जा रहा है कि कौन कर्मचारी कौन सा काम कर रहा है और वह कितने समय से उस काम में है। कर्मचारियों का रिकॉर्ड भी होगा अपडेट मंदिर ट्रस्ट में हाल में हुए बदलावों के बाद कर्मचारियों के काम और जिम्मेदारियों की भी समीक्षा हो रही है। इसी के तहत सभी कर्मचारियों का बायोडाटा लेकर रिकॉर्ड अपडेट किया जा रहा है। इससे आगे किसी प्रशासनिक या सुरक्षा से जुड़ी जरूरत पड़ने पर कर्मचारी की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इस बीच राम मंदिर के चढ़ावा राशि की गिनती करने वालों का ड्रेस कोड तय हो गया है।तीन शिफ्टों में बैक के 10 और राम मंदिर ट्रस्ट के 4 और आऊट सोर्स के 20 कर्मचारी इस काम ले लगाए गए हैं।सभी केसरिया रंग का एक ही वस्त्र जो ऊपर से नीचे तक हैं। पहन रहे हैं।इसके किसी भी प्रकार की कोई जेब नहीं है। इन सभी कर्मचारियों को जितनी बार गणना कक्ष में प्रवेश और निकासी होगी। हस बार उनकी चेंकिग कराया जाना अनिवार्य कर दिया गया है।यह सभी जमीन पर बैठ कर गणना कर रहे हैं।इस कक्ष के प्रवेश द्वार पर बेहद सख्त पहरा लगाया गया है।यह 3 लेयर मं बताया जा रहा है। इस स्थल पर लगे कैमरे हर वक्त काम कर रहे हैं कि नहीं।इसकी मानीटरिंग भी कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में बाढ़ का असर, VIDEO:आधा दर्जन स्कूल और आरोग्य मंदिर परिसर में भरा पानी
    Next Article
    सहारनपुर में 8 ढाबा संचालकों पर FIR:एक्सप्रेसवे के क्रैश बैरियर काटने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment