Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राममंदिर ट्रस्टी अनिल मिश्रा से बंद कमरे में पूछताछ:SIT ने गोपाल राव से भी सवाल पूछे, चढ़ावा चोरी के दो आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन की तैयारी

    23 hours ago

    1

    0

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज हो गई है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गुरुवार दोपहर 2:30 बजे राम मंदिर पहुंची। ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और आमंत्रित ट्रस्ट सदस्य गोपाल राव से शाम 7:30 बजे तक बंद कमरे में करीब 5 घंटे पूछताछ की। दोनों को बारी-बारी से कमरे में बुलाया गया। पूछताछ के बाद टीम राम मंदिर से रवाना हो गई। शुक्रवार को फिर दोनों को SIT ने बुलाया है। बैंक ब्योरा, मंदिर कर्मचारियों की जॉइनिंग आदि से संबंधित दस्तावेज भी लाने को कहा है। इससे पहले SIT 15 से 20 जून तक भी मामले की जांच कर चुकी है। उधर, पुलिस ने जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला को 24 घंटे की रिमांड पर लिया है। उसके घर से राम मंदिर का संदूक, 20 लाख रुपए नकद, 1,000 से ज्यादा डॉलर और गहने मिले थे। अविनाश मंदिर में चढ़ावे की गिनती का काम करता था। इधर, प्रशासन आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने ऐसे मकानों की पहचान की है, जहां नियमों का उल्लंघन हुआ है। लवकुश मिश्रा के शहादतगंज स्थित मकान और अनुकल्प मिश्रा के कौशलपुरी स्थित मकान पर कार्रवाई हो सकती है। ADA ने लवकुश की पत्नी सुप्रिया मिश्रा को नोटिस भी जारी किया है। हालांकि लवकुश मिश्रा की पत्नी ने कहा कि हमें कोई नोटिस नहीं मिला है। ट्रस्टी दिनेंद्र दास बोले- पूरी गलती गोपाल राव की चढ़ावा चोरी मामले में अब ट्रस्ट के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। पहली बार राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा- पूरी गलती गोपाल राव की है। वे राजनीति कर रहे हैं। वो सबको उलझा देते हैं। वो राम की परंपरा नहीं मानते। गोपाल राव राम मंदिर के निर्माण प्रभारी और ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य थे। मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं। 500 से ज्यादा वकील सड़क पर उतरे गुरुवार सुबह 11.45 बजे अयोध्या में 500 से ज्यादा वकील सड़क पर उतर आए। चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर FIR की मांग कर नारेबाजी की। सिविल लाइन चौकी जाकर उन तीनों समेत 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दी। चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। 25 जून को FIR हुई। रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी दिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी TET परीक्षा का दूसरा दिन:लखनऊ के 46 केंद्रों पर 19 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, पहले दिन 71 फीसदी थी अटेंडेंस
    Next Article
    पति बोला- पत्नी का अफेयर था, गला घोंट दिया:मुरादाबाद में ग्राम प्रधान को फोन किया, बोला- लाश के पास बैठा हूं, पुलिस को बता दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment