Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामनवमी 27 को,अयोध्या पहुंचे लाखों श्रद्धालु:दोपहर ठीक 12 बजे मंगलध्वनियों के बीच 10 हजार मंदिरों में होगा रामलला का जन्म

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर, दशरथ महल और श्रीरामवल्लभाकुंज सहित 10 हजार मंदिरों में श्रीरामलला का प्राकट्य 27 मार्च को होगा।इस दिन ठीक दोपहर 12 बजे घंटा-घड़ियाल और शंख आदि की मंगल ध्वनियों के बीच श्रीरामलला का प्राकट़य होगा। इस पावन वेला का इंतजार अयोध्या के हजारों संत आतुरता से कर रहे हैं।यह पल करीब आने के साथ श्रीराम नाम की ध्वनि घनीभूत होती जा रही है। सरयू का वेग बढ़ने लगा और और हवाएं शीतल होने लगी है।श्रीराम का जन्म करीब आने के साथ प्रकृति अपनी पूरी कलाओं के साथ अयोध्या में रहकर श्रीरामलला का मानो इस धरा धाम पर इंतजार कर आकुल हो रही है। श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख और नित्य सरयू महाआरती के संरक्षक स्वामी राजकुमार के अनुसार सभी देवता भगवान श्रीराम के जन्म की प्रतीक्षा कर रहे हैं।भगवान के जन्म से पूर्व उनके सभी गण,देव,गंधर्व यहां पहुंच चुके हैं।यक्ष और किन्नर मंगल गान कर रहे हैं।अयोध्या के दसों दिशाओं में उल्लास छाया हुआ। उन्होंने कहा कि यह सब साक्षात हो रहा है।पर यह अनुभूति का विषय है।जो श्रीराम के लिए जितना समर्पित है और उनके शरण को पाने के लिए लिए जिसमें जितनी कातरता का भाव है।वह इस सब का उता ही गहराई से अनुभव कर सकता है। फिलहाल अयोध्या के श्रीरामजन्मभूमि,कनक भवन,नागेश्वरनाथ,हनुमानगढ़ी और दशरथ महल,लक्ष्मण किला,सियाराम किला, मणिराम दास जी की छावनी,अशर्फी भवन,श्रीरामलला सदन,बड़ा भक्तमाल,जानकीघाट बड़ा स्थान,हनुमत निवास,हनुमत सदन, जानकी महल ट्रस्ट, राजगोपाल मंदिर,बधाई भवन,बावन मंदिर,बड़ी छावनी सहित हजारों मंदिरों में गर्भगृह सज गए हैं। मंदिरों में श्रीरामकथा,श्रीरामचरित मानस का नवान्ह पाठ आदि अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं। सरयूतट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भोर से ही लाखों श्रद्धालुओं का समूह स्नान कर रहा है। एडीजी जोन प्रवीण कुमार तिवारी ने श्रीरामजन्मभूमि परिसर में बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया।उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से श्रद्धालुओं के साथ बेहद शालीनता का व्यवहार करने का निर्देश दिया। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डक्टर गौरव ग्रोवर ने सर्तकता और सुरक्षा के साथ सहयोग का मंत्र दिया है। इन दोनों अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है कि अयोध्या आने वाले भक्तों को किसी प्रकार का कोई कष्ट कतई नहीं होना चाहि।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू की
    Next Article
    मथुरा जंक्शन पर बिछड़ी 4 साल की बच्ची मिली:मिशन शक्ति टीम ने घंटों की तलाश के बाद परिजनों को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment