Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर के बगड़खा में आग, पांच एकड़ गेहूं फसल राख:खेत में अवशेष जलाने से फैली चिंगारी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर के थाना अजीमनगर क्षेत्र के बगड़खा गांव के जंगल में सोमवार को गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने करीब पांच एकड़ क्षेत्र में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय किसानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल टीम और ग्रामीणों ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक किसानों की फसल जलकर राख हो चुकी थी। बगड़खा निवासी एक किसान ने आरोप लगाया है कि अव्वल सिंह अपने खेत में गेहूं की फसल के अवशेष जला रहे थे। आसपास के किसानों ने उन्हें ऐसा करने से रोका था और आग फैलने की आशंका जताई थी। आरोप है कि अव्वल सिंह ने इस चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया, जिसके बाद उठी चिंगारी पास के खेतों तक पहुंच गई और सूखी फसल में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि खेतों में पड़ी कटी फसल और खड़ी गेहूं की बालियां कुछ ही समय में जल गईं। इस घटना से प्रभावित किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर थाना अजीमनगर के इंस्पेक्टर करम सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। किसानों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिन किसानों की फसल जलकर राख हुई है, वे पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में आधी रात भैंस चोरी, VIDEO:चोर ईंट-पत्थर चलाकर भागे, CCTV में सफेद पिकअप कैद
    Next Article
    कानपुर देहात में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर दिया वारदात का अंजाम, पुलिस ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment