Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में बिजली तार विवाद में महिला पर हमला,:हाथ-पैर टूटे, दो बेटे गंभीर घायल; पुलिस जांच में जुटी

    8 hours ago

    1

    0

    रामपुर में बिजली के तार हिलाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसके दो बेटों पर हमला किया गया। इस हमले में महिला के हाथ और पैर टूट गए, जबकि उसके दोनों बेटे भी घायल हो गए। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शादी की मढ़ेया गांव में हुई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। घायल युवक समीर ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि उसके गांव में बिजली के पोल की तार हिलाने को लेकर विवाद हुआ था। समीर का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर गांव के पड़ोसी मुस्तकीम, जाफरान और असीम उनके घर में घुस आए। उन्होंने उसकी मां नसीरान पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे उनके हाथ और पैर टूट गए। समीर ने बताया कि जब उसने और उसके भाई रईस ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन दोनों को भी बेरहमी से पीटा, जिससे वे भी घायल हो गए। घटना के बाद परिजन घायलों को लेकर थाना सिविल लाइंस पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तीनों घायलों को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्य सामने आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंडलायुक्त ने सोन प्रेरणा कैफे का किया शुभारंभ:विकास भवन प्रांगण में महिला संगठन करेगा संचालन
    Next Article
    अविनाश गोलीकांड का आरोपी 'केकड़ा' गिरफ्तार:सीतापुर पुलिस ने रखा था 15 हजार का इनाम, युवक को मारी थी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment