Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में डिप्थीरिया पर अलर्ट: स्कूलों में टीकाकरण अभियान तेज:30 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान, हजारों बच्चों को लग चुके टीके

    13 hours ago

    2

    0

    रामपुर जनपद में डिप्थीरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है। अभियान 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी ब्लॉकों और शहरी क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि अभियान के तहत उन बच्चों को प्राथमिकता दी जा रही है, जो पहले टीकाकरण से वंचित रह गए थे। इसके अंतर्गत 5 से 6 वर्ष (संभावित कक्षा-1) के बच्चों को डीपीटी-2 बूस्टर, 10 वर्ष (कक्षा-4 व 5) के बच्चों को टीडी-10 और 16 वर्ष (कक्षा-10 व 11) के बच्चों को टीडी-16 वैक्सीन दी जा रही है। अभियान का शुभारंभ ग्रीनवुड स्कूल से किया गया, जहां मुख्य चिकित्साधिकारी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केके चाहल ने फीता काटकर टीकाकरण सत्र का उद्घाटन किया। इस दौरान 50 बच्चों को डीपीटी बूस्टर, 100 बच्चों को टीडी-10 और 101 बच्चों को टीडी-16 वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अभियान शुरू होने के बाद अब तक जनपद में डीपीटी बूस्टर के 2205, टीडी-10 के 7878 और टीडी-16 के 1283 बच्चों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है, जो अभियान की प्रगति को दर्शाता है। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण कराएं, ताकि डिप्थीरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो सके। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य, चिकित्साधिकारी, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर मो. अनादिल, जसप्रीत सिंह, पियूष कुमार सहित अन्य कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी की अंशिका 10वीं में स्टेट में स्टेट सेकेंड टॉपर:12वीं में श्रेया वर्मा को दूसरा स्थान, पूजा को तीसरा स्थान, यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी
    Next Article
    जेल बंदियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम:लखीमपुर-खीरी में शैलेश कुमार ने 66.16% तो सूरज ने 61 प्रतिशत हासिल किए अंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment