Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में एसपी सोमेन्द्र मीना ने संभाला कार्यभार:अधिकारियों ने किया स्वागत; पुलिस लाइन में दी गई सलामी

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर जिले में बुधवार को नवागंतुक पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। संत रविदास गेस्ट हाउस में पुलिस लाइन की गार्द ने उन्हें सलामी दी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह और क्षेत्राधिकारी टांडा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व में बेहतर कानून व्यवस्था की उम्मीद जताई। कार्यभार संभालने के बाद एसपी सोमेन्द्र मीना कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था, लंबित मामलों और अपराध नियंत्रण से संबंधित प्राथमिक जानकारी ली। एसपी मीना ने स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उनकी प्राथमिकताओं में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और संगठित अपराध पर सख्त कार्रवाई शामिल है। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, थाना स्तर पर जवाबदेही तय करने और आमजन की शिकायतों के शीघ्र समाधान को अपनी प्राथमिकताओं में रखा। एसपी मीना ने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया, ताकि लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ सके। कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद एसपी सोमेन्द्र मीना ने फरियादियों से मुलाकात शुरू कर दी। उन्होंने दर्जन भर से अधिक फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। खबर लिखे जाने तक भी फरियाद सुनने का सिलसिला जारी था, जहां दो दर्जन से अधिक लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात 8 दिन से बिजली गुल:ट्रांसफार्मर न बदलने पर ग्रामीणों ने मुगल रोड जाम किया
    Next Article
    चोर का पीछा कर रहे सिपाही के दोनों पैर कटे:हाथ छुड़ाकर भागा, चलती ट्रेन पर चढ़ा; गोंडा में पकड़कर खींचने में हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment