Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में नकली पुलिस बनकर ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार:NDPS केस में बचाने के नाम पर लाखों की वसूली, नकदी बरामद

    9 hours ago

    2

    0

    रामपुर पुलिस ने नकली पुलिसकर्मी बनकर लोगों से ठगी करने वाले एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। इन पर NDPS एक्ट के तहत दर्ज मुकदमों में फंसे चार आरोपियों को जेल जाने से बचाने के नाम पर उनके परिजनों से लाखों रुपये वसूलने का आरोप है। पुलिस ने इनके पास से 4 लाख 57 हजार 500 रुपये नकद और पुलिस की वर्दी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया था कि फरहान और उसकी पत्नी ने उसे तथा उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने महिला के पति को एक बड़े मामले से बचाने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से 5 लाख 50 हजार रुपये पहले ही वसूल लिए गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया यह मामला नगर कोतवाली में दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताकर लोगों को डराते थे और उनसे मोटी रकम ऐंठते थे। एसपी ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार व्यक्तियों को 506 ग्राम नशीले पाउडर, मोबाइल फोन, नकदी और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। इन्हीं मामलों में फंसे अभियुक्तों के परिजनों को इन पति-पत्नी ने अपना निशाना बनाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब उनके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कहा कि पुलिस टीम आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और पूरी जानकारी सामने आने के बाद उनके खिलाफ आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में 15 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार:शिवली पुलिस ने न्यू मानसी ज्वैलर्स लूटकांड के आरोपी को पकड़ा
    Next Article
    श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामले में तीन सूट पर बहस पूरी:हाईकोर्ट में सूट नंबर 1, 9 और 16 में बहस पूरी हो गई, 15 अप्रैल को सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment