Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में पशुपालन योजना के नाम पर 20 लाख की:आरोपी युवक फरार, पुलिस नेक्सस और सीडीआर खंगाल रही

    3 hours ago

    2

    0

    रामपुर में पशुपालन योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर लोगों से लगभग 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एक युवक इस ठगी को अंजाम देकर फरार हो गया है। पुलिस अब फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक खुद को मेरठ का निवासी बताता था। वह पिछले दो महीने से शाहबाद में किराए पर कमरा और दुकान लेकर लोगों को झांसा दे रहा था। वह पशुपालन योजना के तहत लोन दिलाने का वादा करता था और प्रत्येक व्यक्ति से करीब 20 हजार रुपये की रकम वसूलता था। जब तक लोगों को ठगी का एहसास होता, उससे पहले ही जालसाज आरोपी अपना कार्यालय बंद कर 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। यह मामला सामने आने के बाद अब धीरे-धीरे और भी पीड़ित सामने आ रहे हैं। पुलिस आरोपी युवक की आखिरी लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कर रही है। सीडीआर के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस ठगी के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार के मुताबिक, मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमिश्नर साहब ने नशेड़ियों को ललचाया:SDM मैडम ने दिव्यांग को रुलाया; टैलेंटेड बिटिया का इनाम खा गए अफसर
    Next Article
    साथ जन्मी-दुनिया से रुखसत भी साथ:कानपुर में मां ने अकेले किया जुड़वां बेटियों का अंतिम संस्कार, आरोपी के पिता बोले-कोई लेना-देना नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment