Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में वकील की हत्या का LIVE VIDEO:क्लर्क ने कमर से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर 2 गोलियां दागीं, एक खुद को भी लगी

    6 hours ago

    1

    0

    रामपुर के जिला पंचायत कार्यालय में 11 फरवरी को हत्या हो गई थी। वकील की कार्यालय के बाबू ने गोली मारकर हत्या की थी। इस पूरी घटना का गुरुवार को लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वकील फारुख पहले बाबू असगर अली को एक-एक कर तीन थप्पड़ मारते हैं। फिर दोनों के बीच करीब 5 मिनट तक बहस होती है। फिर फारुख जाने लगते हैं और बाबू को कुछ कह देते हैं। इस पर तैश में आकर बाबू असगर अली अपनी कमर से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर फारुख को ललकारता है। फारुख वापस आकर बाबू से भिड़ जाता है और दोनों में गुत्थमगुत्था होने लगती है। दोनों लड़ते हुए बाबू की कुर्सी पर गिरते हैं। इस दौरान बाबू अपने हाथ में रिवॉल्वर पकड़े रहता है। उसकी उंगली ट्रिगर पर होती है। वो ताबड़तोड़ दो गोलियां वकील के सीने में दागता है। तीसरी गोली बाबू के ही पेट पर लग जाती है। इसके बाद वो अपने ऑफिस से बाहर आता है। वकील के साथी को रिवॉल्वर दिखाकर धमकाता है। साथ ही फारुख की पत्नी को रिवॉल्टर की बट से मारते हुए भाग जाता है। वहीं, गोली लगने से घायल फारुख कुर्सी के सहारे बैठे-बैठे ही दम तोड़ देते हैं। इस पूरे मामले में पुलिस ने घायल बाबू असगर अली को हिरासत में लिया है। उसे भी एक गोली लगी थी, मुरादाबाद में उसका ऑपरेशन कराया गया है। मारपीट और हत्या की 3 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए पूरा मामला नगर कोतवाली नालापार में रहने वाले वकील फारुख (45) की पत्नी गौसिया जिला पंचायत कार्यालय में क्लर्क हैं। यहीं पर थाना पटवई क्षेत्र के मिलक तहव्वर गांव का रहने वाला असगर अली भी बाबू है। 11 फरवरी की दोपहर करीब 1 बजे गौसिया और असगर अली के बीच कुछ हॉट-टॉक हो गई थी। इस पर गौसिया ने अपने पति फारुख को फोन करके ऑफिस बुला लिया। फारुख सीधे असगर अली के पास उसके केबिन में गए। वहां दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई हो गई। भतीजा बोला- चाचा को अगसर ने मारी गोली वकील फारुख के भतीजे कामरान खान ने बताया- जिला पंचायत कार्यालय में चाची ने चाचा को बुलाया था। इसी दौरान बाबू असगर अली से उनकी नोकझोंक हो गई। असगर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर चाचा की हत्या कर दी। बाद में खुद को फंसता देख अपने ऊपर भी फायरिंग कर ली। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीन रीक्रिएट करेगी वारदात के बाद पुलिस गुरुवार शाम भी पंचायत भवन पहुंची। मामले बारीकी से जांच की। माना जा रहा है, पुलिस वकील को गोली लगने के पूरे मामले का सीन रिक्रिएट करेगी। बहस का कारण पता लगाने के लिए वकील फारुख की पत्नी का भी बयान लिया जाएगा। 30 साल से प्रैक्टिस कर रहे थे फारुख फारुख जिला कचहरी में करीब 15 साल से प्रैक्टिस कर रहे थे। परिवार में 5 भाई हैं। सभी कारोबारी हैं। फारुख और गौसिया के 2 बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों बच्चे शहर के एक स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें SP पर कार्बाइन से गोलियां बरसाईं, एनकाउंटर में मारा गया, वर्दी में लूटता था अमजद; मुजफ्फरनगर में गोली खत्म होने तक की फायरिंग मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश अमजद को एनकाउंटर में मार गिराया। गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश अपने गांव आ रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश चुनाव- मतदान खत्म, वोटों की गिनती जारी:48% वोटिंग हुई, BNP-जमात में मुकाबला; हसीना बोलीं- फर्जी चुनाव रद्द हो
    Next Article
    बाबर के नाम पर मस्जिद नहीं, तो कानून बना दो:सहारनपुर में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा- किस मुसलमान के 19 बच्चे हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment