Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर रजा पुस्तकालय में रामनवमी पर विशेष प्रदर्शनी शुरू:दुर्लभ रामायण पांडुलिपियां और चित्र प्रदर्शित, संस्कृति का परिचय दिया

    1 hour ago

    2

    0

    रामपुर रजा पुस्तकालय में रामनवमी के अवसर पर “भगवान श्रीराम के जीवन एवं आदर्शों पर विशेष प्रदर्शनी” का उद्घाटन किया गया। पुस्तकालय के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र और वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, गजरौला की प्रो. मधु चतुर्वेदी ने इसका उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी भगवान श्रीराम के जीवन, मर्यादा, त्याग और धर्म के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है। इसमें दुर्लभ चित्रों, पांडुलिपियों और साहित्यिक स्रोतों का उपयोग किया गया है, जो भारतीय सांस्कृतिक विरासत और आदर्श जीवन मूल्यों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रदर्शनी में विभिन्न भारतीय भाषाओं में रचित रामायण की दुर्लभ प्रतियां शामिल हैं। इनमें कम्ब रामायण, कृत्तिवास रामायण, गिरिधर रामायण, मैथिली रामायण और भानुभक्त रामायण जैसी महत्वपूर्ण कृतियां प्रदर्शित की गई हैं। रामचरितमानस की चुनिंदा चौपाइयों को भी कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है। विशेष आकर्षण के तौर पर फारसी पांडुलिपि वाल्मीकि रामायण से लिए गए लघु चित्रों का प्रदर्शन किया गया है। कुल 258 दुर्लभ चित्रों में से चयनित चित्र भारतीय कला की समृद्ध परंपरा को दर्शाते हैं। इस अवसर पर निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसी प्रदर्शनियां नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने में सहायक होंगी और भारत की विविधता, सहिष्णुता व समन्वय की परंपरा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम का संचालन शाजिया हसन ने किया। यह प्रदर्शनी 24 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक आमजन के लिए खुली रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में ट्रक की टक्कर से मासूम की मौत:बाइक से दवा लेने जाते समय हुआ हादसा, दंपति गंभीर रूप से घायल
    Next Article
    कानपुर में आंचल खरबंदा केस में डॉक्टर के बयान दर्ज:कहा- चेहरा और नाखून नीले थे, जीभ दांतों के बाहर; प्वाइजनिंग का शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment