Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामायण ने ओपनिंग डे पर कमाए ₹65 करोड़:2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; प्रभास की आदिपुरुष से पीछे रही

    2 hours ago

    2

    0

    रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, यह 2026 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग बन गई है। फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर ₹77.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हासिल किया है। हालांकि यह फिल्म प्रभास की आदिपुरुष से पीछे रह गई। आदिपुरुष ने पहले दिन ₹86.75 करोड़ रुपए कमाए थे। हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा कमाई, 25,200 शो में हुई स्क्रीन फिल्म 'रामायण' को देशभर में 25,200 शो में रिलीज किया गया था, जिसमें से सबसे बड़ा योगदान हिंदी भाषा का रहा। हिंदी वर्जन ने 20,678 शो के जरिए 47.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके अलावा कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपए, तेलुगु में 6 करोड़ रुपए, तमिल में 2.60 करोड़ रुपए और मलयालम वर्जन में 1.50 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की। ओवरसीज मार्केट से 20 से 40 करोड़ रुपए की कमाई की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ रुपए के पार पहुंच जाएगा। ‘पठान’-'एनिमल' का रिकॉर्ड तोड़ा, 'आदिपुरुष' से रही पीछे ओपनिंग डे के आंकड़ों के मामले में 'रामायण' ने शाहरुख खान की 'पठान' और रणबीर कपूर की अपनी पिछली फिल्म 'एनिमल' के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, यह साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनर 'धुरंधर: द रिवेंज' (₹102.55 करोड़ नेट) से पीछे रही। इसके अलावा साल 2023 में रिलीज हुई प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' का ऑल-लैंग्वेज ओपनिंग डे रिकॉर्ड (₹86.75 करोड़) भी इस फिल्म से आगे बना हुआ है। त्योहार पर कामकाज और महंगे टिकट बने वजह ट्रेड एक्सपर्ट्स और दर्शकों के अनुसार, गुरुवार को रिलीज होने और दिवाली से पहले ट्रैवल व तैयारियों के चलते कई परिवार पहले दिन सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सके। इसके अलावा प्रीमियम टिकटों की ऊंची कीमतें, ऑन-ग्राउंड प्रमोशन की कमी और अतीत में 'आदिपुरुष' से मिली निराशा के चलते कुछ दर्शक शुरुआत में सतर्क नजर आए। इन तमाम वजहों का असर फिल्म के पहले दिन के संभावित कलेक्शन पर देखा गया। वीएफएक्स और रणबीर-यश की एक्टिंग की तारीफ ओपनिंग डे के बाद दर्शकों और समीक्षकों की ओर से फिल्म को अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिली हैं। दर्शकों ने फिल्म में इस्तेमाल किए गए विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की सराहना की है। इसके अलावा भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और रावण के किरदार में साउथ स्टार यश के अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है। 4,000 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रामायण' भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा और महंगा प्रोजेक्ट है। फिल्म का कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिसमें इसके दोनों भाग शामिल हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी माता सीता के किरदार में, रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में और केजीएफ फेम यश रावण की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें मूवी रिव्यू-'रामायण पार्ट 1':रणबीर की मर्यादा और यश का रौद्र रूप छाया; VFX में दिखी भव्यता, संगीत और डायलॉग थोड़े फीके, जानिए कैसी है फिल्म एक तरफ अयोध्या के राजकुमार राम, जिनके लिए मर्यादा सबसे बड़ा धर्म है। दूसरी तरफ लंका का राजा रावण, जिसके पास ज्ञान भी है, शक्ति भी और तीनों लोकों पर राज करने का अहंकार भी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मूवी रिव्यू-'रामायण पार्ट 1':रणबीर की मर्यादा और यश का रौद्र रूप छाया; VFX में दिखी भव्यता, संगीत और डायलॉग थोड़े फीके, जानिए कैसी है फिल्म
    Next Article
    संजय गुप्ता का ओटीटी प्रोजेक्ट रह गया अधूरा:‘स्कैंडल’ में अनिल कपूर, अक्षय खन्ना और नसीरुद्दीन शाह, सीक्वल में आर्यन खान की कहानी की थी तैयारी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment