Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामायणः पार्ट-1 को ऑस्कर भेजा गया:अब मराठी फिल्म गोंधल का क्या होगा, डेडलाइन से ठीक पहले भेजी गई फिल्म नियमों पर खरी उतरेगी? जानिए-

    20 hours ago

    1

    0

    रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण: पार्ट-1' को 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए सबमिट किया गया है। वहीं, मराठी फिल्म 'गोंधळ' भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर पहले ही इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भेजी जा चुकी है। ऑस्कर में फिल्म भेजने के लिए कई अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग डेडलाइन रखी गई थीं। 4 कैटेगरी की डेडलाइन पहले ही खत्म हो चुकी है। आखिरी जनरल कैटेगरी की डेडलाइन 12 नवंबर है, जिससे ठीक पहले फिल्म सबमिट की गई है। अब रामायणः पार्ट-1 के ऑस्कर भेजे जाने से कई सवाल उठते हैं- जानिए इन सभी सवालों के जवाब- सवाल 1. क्या रामायण के ऑस्कर में भेजे जाने से गोंधळ पर असर पड़ेगा? नहीं। दोनों फिल्मों की एंट्री अलग-अलग कैटेगरी में है। मराठी फिल्म 'गोंधळ' भारत की आधिकारिक एंट्री है। इसे ऑस्कर की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भेजा गया है। वहीं, 'रामायण: पार्ट-1' को मेकर्स ने स्वतंत्र रूप से ऑस्कर में विचार के लिए सबमिट किया है। इसका मतलब है कि फिल्म दूसरी कैटेगरी जैसे बेस्ट पिक्चर, विजुअल इफेक्ट्स, सिनेमैटोग्राफी और म्यूजिक में दावेदारी कर सकती है, बशर्ते वह उन कैटेगरी के नियम पूरे करे। ऑस्कर के नियमों के मुताबिक, किसी देश की आधिकारिक एंट्री के अलावा भी दूसरी फिल्में आवेदन कर सकती हैं। इसलिए रामायण के आने से गोंधळ की दावेदारी खत्म नहीं होगी। दोनों फिल्में अलग-अलग कैटेगरी में ऑस्कर तक पहुंच सकती हैं। सवाल 2. ऑस्कर में फिल्म भेजने के लिए डेडलाइन क्या थी? ऑस्कर में फिल्म भेजने के लिए हर कैटेगरी के अलग नियम और डेडलाइन होती है। जनरल कैटेगरी में आवेदन करने के लिए फिल्म का 2026 में रिलीज होना और अमेरिका के तय छह क्षेत्रों में से किसी एक में लगातार 7 दिन थिएटर में चलना जरूरी है। हर दिन कम से कम 3 शो होने चाहिए, जिनमें एक शो शाम 6 से 10 बजे के बीच होना चाहिए। रामायण को 11 नवंबर को सबमिट किए जाने की खबर सामने आई, यानी जनरल एंट्री की आखिरी तारीख से ठीक पहले। हालांकि, आवेदन करने के साथ फिल्म को थिएट्रिकल रिलीज की शर्तें भी पूरी करनी होंगी। सवाल 3. क्या आखिरी समय में सबमिट हुई रामायणः पार्ट-1, ऑस्कर सबमिशन के नियमों पर खरी उतरती है फिल्म को जनरल एंट्री में भेजा गया है, जिसके लिए 5 अहम नियम व शर्ते हैं- रामायण 5 नवंबर 2026 को भारत और दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तो ये पहली शर्त पूरी करती है। 'रामायण: पार्ट-1' अमेरिका में भी रिलीज हुई है और वहां इसे बड़े स्तर पर थिएट्रिकल रिलीज मिली है। मोजो स्टोरी की रिपोर्ट के अनुसार, इसे अमेरिका के न्यूयॉर्क, लॉस एंजिलिस, शिकागो, सैन फ्रांसिस्को बे एरिया, डलास, बोस्टन, वॉशिंगटन डीसी की 1433 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। ऐसे में ये सबमिशन की दूसरी शर्त भी पूरी करती है। फिल्म 31 दिसंबर 2026 की डेडलाइन तक, कम से कम 7 दिनों तक सिनेमाघरों में रहने की शर्त भी पूरी करती है। ऐसे में ऑस्कर में भेजे जाने के लिए रामायणः पार्ट-1 पूरी तरह योग्य है। भले ही इसे डेडलाइन से ठीक 1 दिन पहले सबमिट क्यों न किया हो। सवाल 4. रामायण को ऑस्कर की किन कैटेगरी में भेजा जा सकता है? फिल्म की कहानी, तकनीक और प्रोडक्शन को देखते हुए रामायण के मेकर्स इन कैटेगरी में दावेदारी कर सकते हैं: हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मेकर्स ने इनमें से किन-किन कैटेगरी में आवेदन किया है। इन सभी कैटेगरी के लिए अलग-अलग पात्रता शर्तें हैं। अगर मेकर्स ने हर कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया होगा, तो ऑस्कर की ज्यूरी फिल्म देखने के बाद तय करेगी कि फिल्म किस कैटेगरी के लिए रखी जा सकती है। सवाल 5. ऑस्कर में फिल्म सबमिट होने के बाद क्या प्रक्रिया होती है? फिल्म का आवेदन स्वीकार होने के बाद ऑस्कर की असली प्रक्रिया शुरू होती है। इसमें अकादमी के सदस्य फिल्म देखते हैं और वोटिंग के जरिए आगे का रास्ता तय करते हैं। पहला चरण: एलिजिबिलिटी और रिमाइंडर लिस्ट अकादमी फिल्म की पात्रता की जांच करती है। नियमों पर खरी उतरने वाली फिल्मों को संबंधित कैटेगरी की एलिजिबल की सूची में शामिल किया जाता है। इसके बाद अकादमी के सदस्य इन फिल्मों को देख सकते हैं। दूसरा चरण: प्रीलिमिनरी वोटिंग 7 से 11 दिसंबर 2026 के बीच शुरुआती वोटिंग होगी। इस प्रक्रिया में संबंधित कैटेगरी के अकादमी सदस्य फिल्मों को देखकर वोट करेंगे। तीसरा चरण: शॉर्टलिस्ट 15 दिसंबर 2026 को ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट घोषित की जाएगी। इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में 15 फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसी तरह विजुअल इफेक्ट्स, ओरिजिनल सॉन्ग और कुछ दूसरी कैटेगरी में भी शॉर्टलिस्ट की प्रक्रिया होती है। हालांकि, सभी कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट नहीं बनाई जाती। कुछ कैटेगरी में सीधे नॉमिनेशन के लिए वोटिंग होती है। चौथा चरण: नॉमिनेशन वोटिंग 11 से 15 जनवरी 2027 के बीच नॉमिनेशन के लिए वोटिंग होगी। इसके बाद 21 जनवरी 2027 को फाइनल नॉमिनेशन की घोषणा की जाएगी। इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट की गई 15 फिल्मों में से 5 को नॉमिनेशन मिलेगा। पांचवां चरण: फाइनल वोटिंग नॉमिनेशन मिलने के बाद अकादमी के सदस्य अंतिम वोटिंग करेंगे। 25 फरवरी से 4 मार्च 2027 तक यह प्रक्रिया चलेगी। छठा चरण: अवॉर्ड समारोह 14 मार्च 2027 को 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन होगा। इसी दिन विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। सवाल 6. रामायण, गोंधळ को नॉमिनेशन मिलेगा या नहीं, इसका फैसला कब होगा? जवाब: दोनों फिल्मों के लिए दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 अहम होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रकाश राज बोले- टॉलीवुड में आठ बार बैन हुआ:अब ‘वाराणसी’ में कास्टिंग पर राजामौली से पूछे जा रहे सवाल; कहा- दर्शकों को मेरे काम से परेशानी नहीं
    Next Article
    करीना कपूर ने पहना भोपाल रियासत की बेगम का पेंडेंट:स्टाइलिस्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए फोटोज; कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment