Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेन वाटर हार्वेस्टिंग न होने से 400 परिवार परेशान:भाजपा नेता ने डीएम से की मांग, चमड़ा कारीगरों का काम प्रभावित

    5 hours ago

    2

    0

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र स्थित डूंगर गांव में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम न होने से करीब 400 परिवार परेशान हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता बलराज डूंगर के नेतृत्व में ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सिस्टम लगाने की मांग की। इन परिवारों का मुख्य व्यवसाय चमड़ा बनाने का है, जो पानी की कमी से बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बलराज डूंगर ने बताया कि ये परिवार छोटे-छोटे समूह बनाकर चमड़ा बनाने का काम करते हैं, जो सरकार द्वारा ही दिया गया था। इसी काम से वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हालांकि, एक विवाद के कारण यह मामला वर्तमान में एनजीटी की अदालत में विचाराधीन है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की कमी के कारण उनके व्यापार में गंभीर बाधा आ रही है। कई कारीगरों का काम बंद होने की कगार पर है, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द से जल्द रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि गांव में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जल्द ही लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस दिशा में तेजी से काम शुरू किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बेटियां फाउंडेशन की वर्कशॉप:छात्रों को स्वास्थ्य, करियर और एकाग्रता पर मिला मार्गदर्शन
    Next Article
    संभल में नाबालिग किशोरी का चौराहे पर हंगामे का VIDEO:पुलिस ने समझाकर परिजनों के साथ भेजा घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment