Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रणजी ट्रॉफी- भारतीय कप्तान गिल 1 रन बनाकर आउट हुए:रिंकू सिंह का लगातार दूसरा शतक; प्रियांश आर्या ने 199 रन बनाए

    20 hours ago

    1

    0

    रणजी ट्रॉफी में भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल बड़ी पारी नहीं खेल सके। पंजाब के लिए खेलते हुए वे छत्तीसगढ़ के खिलाफ 1 रन बनाकर आउट हुए। वहीं उत्तर प्रदेश के रिंकू सिंह ने लगातार दूसरा शतक लगाया। गोवा के खिलाफ उन्होंने नाबाद 118 रन की पारी खेली। दिल्ली के ओपनर प्रियांश आर्या गुजरात के खिलाफ 199 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 125 गेंदों में अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक लगाया। कप्तान आयुष बदोनी ने भी नाबाद शतक जड़ा। पंजाब के कप्तान उदय सहारन ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ नाबाद 106 रन बनाए। इस पारी की बदौलत पंजाब ने पहले दिन 4 विकेट पर 269 रन बना लिए। न्यूजीलैंड दौरे के लिए रणजी खेल रहे हैं गिल भारतीय कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी के लिए रणजी ट्रॉफी का मैच खेलने उतरे हैं। 2 दिन पहले जारी टीम में उन्हें टेस्ट और शुरुआती 3 वनडे मैच के लिए भारत का कप्तान बनाया गया है। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से वेलिंग्टन में पहला टेस्ट मैच खेलना है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा साइकल के फाइनल में पहुंचने के लिए अहम है। गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2 महीने पहले श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। कोलंबो में इस सीरीज का दूसरा मैच ड्रॉ रहा था। जबकि, पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने 165 रन से जीता था। श्रीलंका के खिलाफ गिल का प्रदर्शन… उदय सहारन ने पंजाब को संभाला पंजाब के कप्तान उदय सहारन ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ नाबाद 106 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत पंजाब ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 269 रन बना लिए। प्रभसिमरन सिंह ने भी 62 रन की पारी खेलकर उनका साथ दिया। सचिन बेबी का 16वां फर्स्ट क्लास शतक केरल के बल्लेबाज सचिन बेबी ने ओडिशा के खिलाफ अपना 16वां फर्स्ट क्लास शतक लगाया। उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ पांचवें विकेट के लिए 141 रन की साझेदारी की। अजहरुद्दीन 72 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों की पारियों से केरल ने मुश्किल स्थिति से उबरते हुए मजबूत स्कोर बनाया। राजस्थान के लिए सचिन यादव ने भी शतक लगाया। वे दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद रहे। उनके साथ करण लांबा 89 रन बनाकर क्रीज पर टिके थे। राजस्थान ने रेलवे के खिलाफ पहले दिन अच्छी स्थिति हासिल की। चिन्मय सुथार ने 180 रन की पारी खेली गेंदबाजी में तुषार देशपांडे चमके मुंबई के तुषार देशपांडे ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 4 विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी से हिमाचल की टीम बिलासपुर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। तमिलनाडु के गुरजपनीत सिंह और साई किशोर ने उत्तराखंड के खिलाफ 4-4 विकेट लिए। दोनों की गेंदबाजी के सामने उत्तराखंड की टीम चेपॉक में 134 रन पर सिमट गई। बंगाल के खिलाफ स्पिनर पुलकित ने 5 विकेट झटके सर्विसेज के ऑफ स्पिनर पुलकित नारंग ने बंगाल के खिलाफ 5 विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी से बंगाल की पहली पारी 184 रन पर खत्म हुई। महाराष्ट्र के विक्की ओस्तवाल ने झारखंड के खिलाफ 4 विकेट लिए। उन्होंने पिछले राउंड में भी 5 विकेट लिए थे। झारखंड की टीम पुणे में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। गोवा के यशकसवांकर ने यूपी को 202 रन पर रोका ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… गावस्कर बोले- हार्दिक पंड्या की जगह कोई नहीं ले सकता:टीम इंडिया को उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना बंद कर देना चाहिए, 4 बॉलर्स खिलाने चाहिए पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारत को हार्दिक पंड्या का विकल्प तलाशना बंद करना चाहिए। पंड्या की जगह कोई नहीं ले सकता। 77 साल के गावस्कर ने शनिवार रात को कहा कि इंडियन टीम को अलग-अलग रोल प्ले करने वाले प्लेयर्स पर ध्यान देना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारिश और बोलैंड ने साउथ अफ्रीका को दबाव में डाला:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 विकेट गिरे; पहले दिन 12.2 ओवर का खेल हो सका
    Next Article
    शमार स्प्रिंगर वेस्टइंडीज टेस्ट टीम में शामिल:कीमो पॉल निजी कारणों से बांग्लादेश दौरे से बाहर, 22 अक्टूबर से शुरू होगा दौरा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment