Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेप आरोपी बाबा के खिलाफ 100 शिकायतें मिलीं,ज्यादातर महिलाएं:अब तक 10 FIR दर्ज, SIT ने जानकारी लेने के लिए दो फोन नंबर जारी किए

    5 hours ago

    2

    0

    महाराष्ट्र के नासिक में गिरफ्तार स्वयंभू ‘बाबा' अशोक खरात के खिलाफ दो और मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि जांच कर रही SIT को पिछले पांच दिनों में फोन पर 100 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं। SIT ने लोगों से जानकारी लेने के लिए दो फोन नंबर जारी किए हैं। सर्कारवाड़ा पुलिस स्टेशन में खरात के खिलाफ कुल 10 FIR दर्ज हो चुकी हैं। इनमें से 8 मामले कथित यौन शोषण या उत्पीड़न के हैं और 2 मामले धोखाधड़ी के हैं। खरात को 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसने तीन साल तक उसका बार-बार रेप किया। महिला की शिकायत पर नया केस शुक्रवार को एक और महिला की शिकायत पर नया मामला दर्ज किया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से खराब संबंध और आर्थिक समस्याओं के कारण सलाह लेने खरात के पास गई थी। खरात ने उससे कहा कि समस्या का समाधान चाहिए तो उसकी हर बात माननी होगी। इसके बाद उसने मार्च 2022 से 2024 के बीच उसका यौन शोषण किया। शुक्रवार को दर्ज दूसरा मामला नेवासा के कपड़ा व्यापारी राजेंद्र भगवत की शिकायत पर दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि व्यापार बढ़ाने के लिए वे रिश्तेदार की सलाह पर खरात से मिले थे। खरात ने उनसे एक सोने की अंगूठी और कुछ रत्न लेकर बदले में एक अंगूठी और रत्न पहनने के लिए दिए। भगवत के अनुसार, उन्होंने इसके लिए 2.62 लाख रुपए दिए, लेकिन बाद में पता चला कि दी गई अंगूठी और रत्न नकली थे और उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। पिछले पांच दिनों में जो शिकायतें मिली हैं, उनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। बहुत कम लोग लिखित शिकायत देने आगे आ रहे हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार, खरात का हवाला रैकेट से भी जुड़ा होने का शक है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें: महाराष्ट्र का 10वीं फेल बाबा:पूजा के नाम पर मर्सिडीज और 6 करोड़ ऐंठे, लड़कियां सप्लाई करने का भी आरोप महाराष्ट्र के नासिक में गिरफ्तार स्वयंभू ‘बाबा' अशोक खरात को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। गुरुवार को पुणे के एक बड़े लॉजिस्टिक्स कारोबारी राजेंद्र जसूद ने खरात के खिलाफ नौवीं एफआईआर दर्ज कराई। खरात पर राजेंद्र से विदेश में बिजनेस सफल कराने और ‘अवतार पूजा’ के नाम पर करीब 6 करोड़ रुपए ठगने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रोफेसर ने स्टूडेंट को आतंकी कहा:बोले- ट्रम्प तुमको ले जाएगा; आरोप- पीड़ित का सर्पोट करने पर अन्य छात्रों को सस्पेंड किया गया
    Next Article
    धुरंधर 2 का ये गाना एक ही दिन में लिख कर हुआ रिकॉर्ड, सिंगर ने किया बड़ा खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment