Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेप के आरोपी बाबा के 100 आपत्तिजनक वीडियो मिले:जांच टीम ने1500 करोड़ की संपत्ति का भी पता लगाया, इनकम टैक्स विभाग भी जांच में जुटा

    5 hours ago

    2

    0

    नासिक के स्वयंभू बाबा और रेप के आरोपी अशोक खरात के खिलाफ जांच तेज हो गई है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को जांच के दौरान करीब 1,500 करोड़ रुपए की संपत्ति और 100 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जांच का दायरा बढ़ने के बाद नासिक पुलिस और आयकर विभाग को भी इस मामले में शामिल किया गया है। नासिक जिले के सिन्नर में मंदिर ट्रस्ट चलाने वाले खरात को 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। 35 वर्षीय महिला ने उस पर तीन साल तक बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दो और केस दर्ज इस मामले में दो और केस भी दर्ज किए गए हैं। इनमें एक सात महीने की गर्भवती महिला के साथ यौन शोषण और दूसरी महिला को दोबारा शादी कराने का झांसा देकर शोषण करने के आरोप शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि साइबर पुलिस इन वीडियो की जांच कर रही है। खरात से मिलनें कई राजनेता भी आते रहे हैं। मामले की गंभीरता और व्यापकता को देखते हुए कई एजेंसियां मिलकर जांच कर रही हैं। इसमें डिजिटल सबूतों और पैसों के लेन-देन की भी जांच शामिल है। लोगों से जांच में मदद मांगी आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सातपुते के नेतृत्व में SIT इस समय खरात के खिलाफ दर्ज छह मामलों की जांच कर रही है। टीम ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी है, तो वे आगे आकर साझा करें। SIT ने भरोसा दिलाया है कि जानकारी देने वालों और शिकायत करने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। जांच टीम में क्राइम ब्रांच के 5 से 10 अधिकारी शामिल हैं, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी हैं, ताकि पीड़ितों के बयान संवेदनशील तरीके से दर्ज किए जा सकें। महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (DGP) सदानंद दाते और राज्य सरकार इस जांच पर नजर रखे हुए हैं, ताकि जांच तेजी और पारदर्शिता के साथ पूरी हो सके। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें: महाराष्ट्र ज्योतिषी रेप केस में महिला आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा:विपक्ष का आरोपी से तांत्रिक क्रिया कराने का आरोप, दावा- अनुष्ठान में तीसरी उंगली काटी महाराष्ट्र में रेप के आरोपी ज्योतिषी अशोक खरात मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने शुक्रवार देर रात इस्तीफा दे दिया। विपक्ष ने चाकणकर पर आरोपी खरात से संबंध के आरोप लगाए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का इस्तीफा मांगा था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    I-PAC रेड में दखल, सुप्रीम कोर्ट ने ममता से पूछा:केंद्र में आपकी सरकार होती तो क्या करते; ED अफसरों के भी अपने अधिकार हैं
    Next Article
    रंधावा को चौथे दिन अंतिम विदाई:पत्नी ने लाल पगड़ी पहनाई; CM बोले- CBI जांच नहीं कराएंगे; भुल्लर की थोड़ी देर में पेशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment