Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेप के आरोपों से घिरे ब्रजेश को जिला मंत्री बनाया:मुरादाबाद में 48 घंटे तक BJP नेता की चौखट पर बैठी रही थी पीड़िता

    5 hours ago

    1

    0

    भाजपा की नवगठित जिला टीम में दागियों की भरमार है। रंगदारी मांगने के मामले में लंबे समय जेल में रहे गजेंद्र चौधरी को भाजपा की जिला टीम में उपाध्यक्ष का दायित्व मिला है, वहीं प्रेमिका से शादी का वादा करके रेप के आरोपों से घिरे ब्रजेश लोधी को जिला मंत्री के पद से नवाजा गया है। जिला मंत्री बनाए गए ब्रजेश लोधी की चौखट पर पीड़िता के धरने का मामला महज 2 महीने पुराना है। पीड़िता ने ब्रजेश लोधी पर तमाम संगीन आरोप लगाते हुए उनके घर के दरवाजे पर लगातार दो दिन तक धरना प्रदर्शन किया था। लेकिन सियासी रसूख की वजह से आरोपी ब्रजेश लोधी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। प्रेमिका ने कहा था-अपनाए या हत्या कर दे 2 महीने पहले मुरादाबाद में शादी करने जा रहे भाजपा नेता के घर पर उनकी प्रेमिका ने धरना दिया था। प्रेमिका का कहना था कि दोनों के बीच 8 साल से अफेयर था। नेता ने शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह दूसरी शादी करने जा रहा है। युवती ने कहा था- मैं अपने जीते जी उसे किसी और से शादी नहीं करने दूंगी। वह या तो मुझे अपनाए या मेरी हत्या कर दे। मामला कुंदरकी थाना क्षेत्र का है। प्रेमिका ने धरना शुरू किया, तो भाजपा नेता घर छोड़कर कहीं चले गए थे। युवती के धरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक उसे समझाती रही। पुलिस के समझाने के बाद देर रात वह मानी और अपने घर जाने को राजी हो गई थी। युवती ने कहा था, भाजपा नेता ब्रजेश ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। अब या तो वो मुझसे शादी करे या भी मेरी हत्या कर दे क्योंकि मेरे पास अब जीने का कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। फेसबुक से शुरू हुई लव स्टोरी भाजपा नेता ब्रजेश लोधी, कुंदरकी के नानपुर गांव के रहने वाले हैं। वह भाजपा के रतनपुर कला मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान टीम में उन्हें भाजपा का जिला मंत्री बनाया गया है। साल 2018 में ब्रजेश की रामपुर जिले की नीरज कुमारी से फेसबुक पर दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई, फिर नजदीकियां बढ़नी शुरू हुई। ब्रजेश मुरादाबाद कचहरी में वकालत करते हैं जबकि नीरज भी यहीं किराए पर रहती है। इसलिए दोनों में मुलाकात का भी सिलसिला शुरू हो गया। पढ़िए धरना देने वाली युवती ने क्या कहा था? भाजपा नेता के घर पर धरना देने वाली युवती ने बताया- 2018 से हम दोनों का अफेयर है। मंदिर में उसने मुझसे शादी की थी और समाज के सामने शादी का वादा किया था। लेकिन अब वह दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है। 19 फरवरी को वह दूसरे जगह बारात लेकर जाएगा। मैं ऐसा नहीं होने दूंगी। उसने मेरा 8 साल तक शारीरिक शोषण किया। या तो ब्रजेश मुझे अपनाकर अपने घर ले जाए, नहीं तो मेरी हत्या कर दें। अब मैं वापस अपने घर नहीं जाऊंगी। युवती ने भाजपा नेता द्वारा भेजे गए मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए प्रेमिका, भाजपा नेता के मैसेजों के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं। उसने बताया कि ब्रजेश लगातार मैसेज भेजता था। 6:34 PM: हमें कुछ नहीं चाहिए। 6:37 PM: मुझे केवल मेरी नीरज चाहिए। मेरी नीरज का प्रेम चाहिए। वो प्रेम जो संसार में मुझे कहीं और से कभी प्राप्त नहीं हो सकता। 6:39 PM: उस दिन से मन बहुत परेशान है। 6:53 PM: पता है, आज आपकी एक बात सुनकर बहुत दुःख हुआ और हम एकांत में बहुत रोए। हम सच कह रहे हैं। हमारी वजह से आपको सड़क किनारे बैठकर रोना पड़ा। 6:53 PM: “हमने आपको बहुत तकलीफ़, बहुत दर्द और दुख दिया है। ” 6:56 PM: हम माफी के लायक नहीं हैं। 6:56 PM: हम आपके दोषी हैं। 7:00 PM: आई लव यू, मेरी नीरज। युवती के धरने के बाद टूट गया था भाजपा नेता का रिश्ता बीजेपी नेता ब्रजेश सिंह लोधी ने कहा था- 2018 में मेरी और नीरज कुमारी की शादी तय हुई थी, लेकिन 2019 में यह बात खत्म हो गई। इसके बाद से ही युवती और उसका भाई मुझ पर लगातार दबाव डाल रहे हैं। जून 2025 में युवती ने कोतवाली में शारीरिक उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज करवा दी थी, जिसमें 7 लाख रुपए लेकर समझौता किया गया था। ढाई लाख रुपए युवती के भाई ने भी लिए थे। वह फिर से ब्लैकमेलिंग कर पैसा ऐंठना चाहती है। मेरी शादी किसी दूसरी युवती से तय हो गई थी। 18 फरवरी को लग्न और 19 फरवरी को बारात जानी थी। उसके ड्रामा करने के कारण यह रिश्ता भी टूट गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में ट्रक ने महिला को कुचला, मौत:नेशनल हाईवे 30 पर हादसा, शिनाख्त जारी, ट्रक जब्त
    Next Article
    लखनऊ को हराकर दिल्ली टीम की केक पार्टी:समीर रिजवी ने जीत की खुशी में काटा केक,लखनऊ की टीम हैदराबाद पहुंची, देखें वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment