Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेप पीड़िता से सिपाही बोला- होटल में आओ, कार्रवाई करेंगे:तुम्हें कुरान का वास्ता, अपनी न्यूड फोटो भेजो; अलीगढ़ SSP ने सस्पेंड किया

    4 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। क्वार्सी थाने की पटवारी नगला चौकी पर तैनात एक दीवान (मुख्य आरक्षी) पर पीड़ित युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि दीवान ने केस दर्ज करने के बदले उसे होटल में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। इसके अलावा व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक फोटो भेजने का दबाव बनाया। मामला की जानकारी होने पर एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने आरोपी दीवान इमरान खान के खिलाफ क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज करवाकर उसे सस्पेंड कर दिया है। रेप की शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी पीड़िता ​जमालपुर निवासी पीड़िता ने जीशान नाम के एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और थाने में दी थी। इस मामले की जांच पटवारी नगला चौकी पर तैनात दीवान इमरान खान को सौंपी गई थी। ​पीड़िता का आरोप है कि जांच के बहाने दीवान ने उसे चौकी बुलाया। पीड़िता के पुलिस चौकी पर पहुंचने के बाद सिपाही इमरान ने उससे घटना के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद कहा कि वह आरोपी को बुलाकर पूछताछ करेगा। बाद में घर जाते समय सिपाही ने महिला से व्हाट्सएप कॉल करने के लिए कहा। सिपाही बोला- ईद के कपड़े दिलाऊंगा, होटल चल ​पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि व्हाट्सएप कॉल करने पर सिपाही ने आपत्तिजनक बातें करना शुरू कर दिया। सिपाही ने उससे आपत्तिजनक फोटो भेजने के बदले ईद के कपड़े दिनाने की बात कही। सिपाही बोला- मेरे साथ होटल चल, तू भी मुसलमान है, हम भी मुसलमान हैं। मैं उसको जेल भेज दूंगा और मुकदमा भी लिखवा दूंगा। इसके बदले में उसे कमरे पर आना पड़ेगा। दर्ज कराए मुकदमे में महिला ने आरोप लगाया है कि सिपाही ने उसे कमरे पर बुलाने के लिए कुरान का वास्ता भी दिया। कहा कि मेरे कमरे पर आकर कुरान की कसम खा, अगर किसी को यह बात बताई तो तू मेरा मरा हुआ मुंह देखेगी। इसका विरोध करने पर सिपाही ने महिला को धमकाते हुए कहा कि अगर वह कमरे पर नहीं आई तो उसके विरोधी के खिलाफ कार्रवाई तो दूर की बात उल्टा उसे ही जेल भेज देगा। हालांकि महिला ने दीवान की इन गंदी बातों की रिकॉर्डिंग कर ली। 2006 बैच का है सिपाही, एसएसपी ने दर्ज कराया मुकदमा एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी सिपाही के बाद क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसको सस्पेंड कर दिया गया है। सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी सिपाही मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह 2006 में पुलिस विभाग में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। आरोपी सिपाही इमरान का कहना है कि उनके पास महिला की जांच आई थी। उन्होंने केवल महिला से पूछताछ की थी। महिला के लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। ​
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आज नजर नहीं आया चांद-परसों मनाई जाएगी ईद:मौलाना बोले- कल अदा की जाएगी अलविदा की नमाज, गाइडलाइन जारी
    Next Article
    कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का भाजपा पर हमला:गैस किल्लत, विदेश व आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment