Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राप्ती नदी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत:श्रावस्ती में गोतोखोरों ने शव को बाहर निकाला; दोनों घर से बाहर खेलने निकले थे

    3 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती में राप्ती नदी में नहाने गए दो चचेरे भाइयों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने एक को पहले ढूंढ निकाला था, जबकि दूसरे की देर शाम तलाश हो पाई है। घटना रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे इकौना थाना क्षेत्र के गरावल गढ़ी की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… दोनों चचेरे भाई घूमने के लिए घर से निकले थे इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम जंगरावल गढ़ी निवासी पूर्व प्रधान पुत्तीलाल यादव के पौत्र 13 वर्षीय सूरज पिता घनश्याम यादव और 12 वर्षीय अखिलेश पिता राजेश यादव रविवार को राप्ती नदी के किनारे घूमने गए थे। इसी दौरान दोनों नहाने के लिए नदी में उतर गए और गहराई का अंदाजा न लगने से अचानक गहरे पानी में चले गए, जिससे दोनों डूबने लगे। किशोरों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में मौजूद चरवाहों ने शोर मचाया। एक किशोर को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और नदी में कूदकर 13 वर्षीय सूरज को बाहर निकाला। उसे तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे किशोर 12 वर्षीय अखिलेश का देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका। गांव के गोताखोरों और परिजनों की मौजूदगी में उसकी तलाश राप्ती नदी में लगातार जारी है। ग्रामीण परमजीत ने बताया कि अखिलेश के पिता राजेश यादव एसएसबी में तैनात हैं और हाल ही में छुट्टी लेकर घर आए थे। रविवार को वह अपने पुत्र के साथ जंगरावल गढ़ी स्थित पैतृक गांव गए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इकौना थानाध्यक्ष ने बताया- इकौना थाना अध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राप्ती नदी में नहाते समय किशोर डूबा, मौत श्रावस्ती जनपद के गिलौला विकासखंड के रामगढ़ी गांव में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे राप्ती नदी में नहाने गए 16 वर्षीय किशोर शिवा मिश्रा की डूबने से मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध ब्रेकर का विरोध, दबंगों ने हमला किया:मथुरा में दो युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    जैसे ही बजा Dhurandhar 2 का गाना, खुद को नहीं रोक पाए 'हमजा' और 'चौधरी असलम', स्टेज पर उड़ाया गर्दा; VIDEO वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment