Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रास्ते के विवाद में पिता-दो बेटों पर लाठी-डंडों से हमला:हालत गंभीर, विपक्षी ने जबरन गाड़ी निकालने की कर रहा था कोशिश

    4 hours ago

    2

    0

    संभल में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। हमले में एक पिता और उनके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पिता की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, संभल के थाना नखासा क्षेत्र अंतर्गत लाखोरी भारतल गांव में यह घटना हुई। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि कासिम, मेहरबान और उनके साथियों ने लाठी-डंडों और चाकुओं से हमला किया। रास्ते को लेकर हुआ विवाद घायल बब्बू (पुत्र मान सिंह) और उनके बेटे विकास व विक्की ने बताया कि उनके घर के पास गली में निकलने का उचित रास्ता नहीं है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष जबरन वहां से गाड़ी निकालने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर किया हमला परिजनों के अनुसार, जब बब्बू ने गाड़ी निकालने से रोका और घर को नुकसान न पहुंचाने की बात कही, तो आरोपियों ने अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए बेटों को भी नहीं बख्शा गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। प्रशासन और पुलिस ने पूर्व में समझौता कराने की कोशिश की थी, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया। घटना के बाद घायल परिवार थाने पहुंचा। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बब्बू की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फरीदहां में शिक्षक ने स्कूल में लगाई फांसी:बीमारी से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    फर्जी डेथ सर्टिफिकेट से कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश:जालौन में जमानतदार समेत कई पर FIR, पुलिस ने किया खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment