Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रपति के आने से पहले अयोध्या में अनुष्ठान शुरू:राम मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र स्थापित करेंगी, CM ने रामलला का दर्शन कर तैयारी परखी

    10 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन है। वह यहां हिंदी नव वर्ष के अवसर पर श्रीराम मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी। इस विशेष अनुष्ठान के लिए 15 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। इस कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि परिसर स्थित राम मंदिर और राम दरबार और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सीएम ने यात्री सुविधा केंद्र के सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चैत्र नवरात्रि और राम नवमी की तैयारियों की भी समीक्षा की। सभा स्थल का जायजा भी लिया। यह 2 तस्वीर देखिए… राष्ट्रपति के दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को नो एंट्री राष्ट्रपति के आगमन वाले दिन रामलला मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए एक घंटे पहले खोल दिया जाएगा। देर रात तक दर्शन चलते रहेंगे। जिस समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामलला के दर्शन करेंगी, उस दौरान कुछ समय के लिए आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रहेगा। राष्ट्रपति करीब साढ़े तीन घंटे अयोध्या में रहेंगी। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। सभी प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग की जाएगी। राष्ट्रपति के अयोध्या में रहने के दौरान सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों को सील कर दिया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति उन श्रमिकों को सम्मानित करेंगी, जिन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण में भूमिका निभाई है। शारदीय नवरात्र का पहला दिन, भीड़ कंट्रोल करने पर जोर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आज समीक्षा के दौरान हर जरूरी बिंदुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम स्थल और मंदिर के रूट की व्यवस्था को मौके पर जाकर देखा। उस दिन शारदीय नवरात्र का पहला दिन है, इसलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि इस दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। एडीजी जोन प्रवीण कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान क्राउड कंट्रोल करने के लिए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है। उसी के तहत प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने में जुटा है। वीआईपी दर्शन के दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- बुलंदशहर की शिखा गौतम का IAS बनने का दावा झूठा:UPSC मेंस भी पास नहीं, DM की जांच में खुलासा; परिवार ने माफी मांगी UPSC- 2025 के रिजल्ट में बिहार की आकांक्षा के बाद अब यूपी की शिखा गौतम का IAS बनने का दावा फर्जी निकला है। 6 मार्च को आए रिजल्ट में शिखा गौतम ने दावा किया था कि उन्होंने 113वीं रैंक हासिल की है। इसी तरह का दावा दिल्ली की रहने वाली शिखा ने भी किया था। उन्होंने UPSC को ईमेल भेजकर स्पष्टीकरण जारी करने की मांग की थी। इसके बाद UPSC ने बुलंदशहर की DM श्रुति को जांच कराने को कहा। पढ़ें पूरी खबर… ----
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस भगदड़ मामले में महिला दरोगा की गवाही:भीड़ में फंसकर हाईवे के दूसरी तरफ पहुंचीं, खुद भी घायल हुई थीं महिला SI
    Next Article
    ईद से पहले टेलरों की दुकानों पर बढ़ी भीड़:महिलाएं कपड़ा खरीदकर अपनी पसंद के डिजाइन में करवा रहीं सिलाई , फारसी सलवार और पाकिस्तानी सूट का ट्रेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment