Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार वाहन रवाना:मथुरा में 9 मई को होगी लोक अदालत, लगभग 3,50000 लाख वादों के निस्तारण का रखा लक्ष्य

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा में आगामी 9 मई (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस पहल का लक्ष्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों तक लोक अदालत की जानकारी पहुंचाना है, ताकि लंबित मामलों का त्वरित और सुलहपूर्ण निस्तारण हो सके। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विकास कुमार ने दो प्रचार वाहनों को रवाना किया। उन्होंने बताया की इस बार करीब शाढ़े तीन लाख वादों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है, इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी और पराविधिक स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे। ये वाहन शहर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी जाकर लोगों को लोक अदालत के महत्व और इसकी प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में अपर जिला जज अनीता सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारी तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य भी मौजूद थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे 9 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लंबित मामलों को चिन्हित कर स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर उनका निस्तारण कराएं। लोक अदालत के माध्यम से मामलों का समाधान आपसी सहमति से शीघ्र, सरल और बिना अतिरिक्त खर्च के किया जाता है। जनपद में लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाकर न्याय प्राप्त कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सफाईकर्मी से मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी:बुलंदशहर में घर से गोबर उठाने का दबाव बनाने पर हुआ विवाद
    Next Article
    IPL में 70 लाख हारने पर प्रॉपर्टी-डीलर का सुसाइड:हर बॉल पर लगाता था सट्‌टा; पत्नी से 25 मिनट बात की, सॉरी बोलकर कूदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment