Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत Joshua Wong को 10 साल की जेल, अदालत ने दी सजा

    18 hours ago

    1

    0

    हांगकांग, पांच नवंबर (एपी) हांगकांग के प्रमुख कार्यकर्ता जोशुआ वोंग को बृहस्पतिवार को चीन द्वारा लागू राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दूसरी बार दोषी ठहराए जाने के मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई गई। इस मामले को आलोचक शहर के उस लोकतंत्र समर्थक आंदोलन पर की गई कार्रवाई के एक और उदाहरण के तौर पर देखते हैं, जो कभी बेहद सक्रिय था। वोंग पर 2025 में राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत की साजिश रचने के आरोप में इस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।उन्होंने सितंबर में इस अपराध को स्वीकार कर लिया था, आमतौर पर इससे सजा कम हो सकती है। वोंग (30) पहले से ही शहर के सबसे बड़े राष्ट्रीय सुरक्षा मामले में दोष स्वीकार करने के बाद चार साल और आठ महीने की जेल की सजा काट रहे हैं। यह मामला एक अनौपचारिक प्राइमरी चुनाव से जुड़ा था।विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत के आरोप में मुकदमा चलाए जाने से पहले वोंग के जनवरी 2027 में रिहा होने की उम्मीद थी। सजा पर सुनवाई के दौरान न्यायाधीश विलियम टैम ने कहा कि वोंग का अपराध गंभीर प्रकृति का था और उन्होंने इस दलील को खारिज कर दिया कि इस मामले में उनकी भूमिका सीमित थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने शुरुआत में 13 साल की जेल की सजा देने का फैसला किया था लेकिन वोंग के दोष स्वीकार करने के कारण इसे कम कर दिया।अदालत से बाहर निकलने से पहले वोंग शांत नजर आए और उन्होंने अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। उनके समर्थकों ने उन्हें हाथ हिलाकर विदाई दी। न्यायाधीश ने कहा कि वोंग की दोनों जेल की सजाएं एक साथ चल सकती हैं।राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत पिछले मामले में सुनाई गई सजा पूरी होने में अब उन्हें केवल करीब दो महीने बाकी हैं। वोंग को दोषी ठहराए जाने को असहमति की आवाज दबाने के रूप में देखा जा रहा है। पर्यवेक्षकों का कहना है कि वोंग को सुनाई गई सजा से पता चलता है कि अधिकारी प्रमुख कार्यकर्ताओं को यथासंभव लंबे समय तक जेल में रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।इससे नागरिक गतिविधियों पर और अधिक अंकुश लग सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चुनाव में मिली करारी हार, ट्रंप-वेंस के रिश्तों में पड़ी दरार! रिपब्लिकन पार्टी में मच गया हाहाकार!
    Next Article
    US House of Representatives चुनाव में ‘समोसा कॉकस’ का विस्तार, नए भारतीय-अमेरिकी सांसद शामिल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment