Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रुद्रपुर में 6 नए बिजली घर, सड़कें-बांध बनवाए:विधायक जयप्रकाश निषाद बोले- अधूरे काम जल्द पूरे होंगे, 2027 में फिर टिकट मिलेगा

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले की रुद्रपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक जयप्रकाश निषाद ने अपने चार साल के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को लेकर दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में बिजली, सड़क, बाढ़ सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़े स्तर पर सुधार हुआ है। साथ ही उन्होंने अधूरे प्रोजेक्ट्स और आगामी योजनाओं पर भी विस्तार से बात की। दैनिक भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाद दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: आपने रुद्रपुर विधानसभा में सबसे बड़ा काम कौन सा कराया? जवाब : रुद्रपुर में पहले सिर्फ एक बिजली घर था, आज सात बिजली घर काम कर रहे हैं। यानी छह नए बिजली घर बनवाए गए। सड़क निर्माण में देवरिया-रुद्रपुर-करहकोल, देवरिया-रुद्रपुर-नारायणपुर, रुद्रपुर-निबही समेत कई प्रमुख मार्गों का निर्माण और सुधार कराया गया। बाढ़ से बचाव के लिए राप्ती और गोर्रा नदी के किनारे बांधों पर जिओ बैग और कंक्रीट से पिचिंग कराई गई, जो प्रदेश में पहली तरह की पहल है। बांधों का उच्ची करण भी किया गया और उन पर सड़कें बनवाई गईं, जिससे आवागमन आसान हुआ। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज, आईटीआई, पशु अस्पताल और सीएचसी को बेहतर बनाया गया। कई पीएचसी को अपग्रेड किया गया। इसके अलावा चार नई पीएसी इकाइयों का निर्माण कराया गया और गांव-गांव में इंटरलॉकिंग, नाली और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। सवाल: कौन सा ऐसा काम है जो अभी तक नहीं हो पाया? जवाब: विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। कुछ कार्य अभी प्रक्रिया में हैं। जैसे बथुआ नाले पर पुल, रुद्रपुर-निवाई मार्ग और मंडी निर्माण। ये जमीन उपलब्ध न होने के कारण रुके हैं। बस स्टेशन का निर्माण भी लंबित है, लेकिन इसे जल्द कैबिनेट से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा तहसील परिसर में कन्वेंशन हॉल और विवाह भवन बनाने की योजना है। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं 1991 से पार्टी का कार्यकर्ता हूं और लगातार चुनाव लड़ता आया हूं। पार्टी ने हमेशा मुझ पर भरोसा जताया है। मुझे पूरा विश्वास है कि आगे भी मौका मिलेगा। सवाल: क्या आपको इस बार टिकट मिलेगा? जवाब: मैं पार्टी का कैडर कार्यकर्ता हूं। पार्टी ने मुझे हमेशा जिम्मेदारी दी है, आगे भी इग्नोर नहीं करेगी। मुझे पूरा भरोसा है। सवाल: अपने चार साल के कार्यकाल को आप कितने नंबर देंगे? जवाब: विकास एक सतत प्रक्रिया है। मैं नंबर देने में विश्वास नहीं करता, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि 10 में 10 से आगे बेहतर करने का प्रयास है और आगे भी करता रहूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्य विकास अधिकारी ने मैरेज हॉल का निरीक्षण किया:निर्माण कार्य में मिली खामियां, सुधार के निर्देश दिए
    Next Article
    बागपत कोतवाली में थाना दिवस आयोजित:6 शिकायतों में से 3 का मौके पर निस्तारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment