Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेउना में वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर के रेउना थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना शाखा जनवारा के आगे कानपुर देहात बॉर्डर के पास मुगल रोड पर हुई, जहां पैदल सड़क पार कर रहे युवक को किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घटना की जांच पड़ताल शुरू की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी 30 वर्षीय राकेश कुमार मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते है। रोज की तरह वह मजदूरी का काम करके वापस अपने घर लौट रहा था। तभी देर शाम वह जनपद सीमा के पास शाखा जनवारा के निकट मुगल रोड पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राकेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े युवक को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेउना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि घटना जनपद की सीमा पर हुई है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि युवक किस काम से वहां आया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है, कि सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक की हत्या:लड़की के परिजनों ने प्रतापगढ़ से उन्नाव बुलाया, मां बोली- जहर देकर मारा
    Next Article
    ट्रक की टक्कर से परिवार के तीन सदस्यों की मौत:शादी समारोह में जा रहे थे दंपति, 4 महीने की बेटी की भी गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment