Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रवीन्द्रालय चारबाग पुस्तक मेला रविवार को होगा समाप्त:आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचे पाठक

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला रविवार को समाप्त हो जाएगा। समापन से पहले भी मेले का आकर्षण आसपास के जिलों में बना हुआ है। रायबरेली, संडीला और सीतापुर जैसे शहरों से बड़ी संख्या में पाठक अपनी पसंदीदा किताबें खरीदने पहुंचे। मेले में पुस्तकों पर न्यूनतम 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, जबकि कई स्टॉल्स पर यह छूट अधिक है। दिव्यांश पब्लिकेशन, हिन्दयुग्म और किताब किंग की किताबों पर 20 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। हिन्दी संस्थान के स्टॉल पर धर्म, साहित्य और भाषा से संबंधित पुस्तकों की अच्छी बिक्री हुई, जहां 15 से 60 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध थी। चर्चित किताबें पर 20 प्रतिशत छूट पर उपलब्ध एंजेल बुक रायपुर के स्टॉल पर गीतांजलि श्री की 'रेत समाधि' और हरिवंश राय बच्चन की 'मधुशाला' जैसी चर्चित किताबें 20 प्रतिशत छूट पर उपलब्ध हैं। अंग्रेजी के बेस्टसेलर उपन्यास तीन के सेट 500 रुपये में दिए जा रहे हैं। बच्चों के लिए अमर चित्र कथा की पुस्तकों की भी काफी मांग देखी गई। साहित्यिक मंच पर प्रहर्ष फाउंडेशन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कई साहित्यकारों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद एक कवि सम्मेलन हुआ, जहां कवियों ने अपने गीत और मुक्तकों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। संगीत और राष्ट्रभक्ति जैसे विषयों पर संगोष्ठियां हुईं इसी क्रम में एक पुस्तक का विमोचन और साहित्यिक चर्चा भी हुई, जिसमें लेखकों ने अपनी कृतियों पर विचार साझा किए। दिनभर चले विभिन्न सत्रों में साहित्य, संगीत और राष्ट्रभक्ति जैसे विषयों पर संगोष्ठियां आयोजित की गईं। इन आयोजनों ने मेले को केवल खरीदारी का ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक संवाद का भी केंद्र बनाए रखा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाकंभरी देवी मेले की तैयारियों का DM-SSP ने किया निरीक्षण:सहारनपुर में सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    फर्रुखाबाद में 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त:डीएसओ ने रेस्टोरेंट-बेकरी पर की छापामार कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment