Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रावतपुर में दो कारों की भीषण टक्कर:ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर में तेज रफ्तार दो ककारों की आपस में टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हालांकि घटना में किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद दोनों गाड़ियों के ड्राइवर कार सड़क पर ही छोड़कर मौके पर फरार हो गए।जाम लगता देख राहगीरों ने 112 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही राहतपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और दोनों गाड़ियों को गुरुदेव चौकी ले गई। शराब के नशे में थे ड्राइवर रावतपुर थाना क्षेत्र के गुरुदेव चौकी के पास जीटी रोड पर तेज रफ्तार दो गाड़ियों में आपस में टक्कर हो गई बताया जा रहा है कि एक गाड़ी उल्टी दिशा से आ रही थी तभी दोनो कारो की आमने सामने टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। घटना से जाम लगने लगा इसके बाद राहगीरों ने 112 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही रावतपुर थाने का कोर्स मौके पर पहुंचा। हालांकि पुलिस के आने से पहले दोनों कारों के ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस दोनों गाड़ियों को गुरुदेव चौकी ले आई। थाना प्रभारी रावतपुर कमलेश राय ने बताया कि दोनों ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों के ड्राइवर वहांकार छोड़कर फरार हो गए हैं। गाड़ी नंबर के आधार पर चालकों का पता लगाया जा रहा है। जो तहरीर मिलेगी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों कहना है कि दोनों कार चालक नशे की हालत में थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में युवक को घेर कर बांका मारा:गर्दन में गहरे घाव हुए, ट्रॉमा सेंटर रेफर; हालत गंभीर
    Next Article
    अछल्दा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment