Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार:5 मोटरसाइकिलें बरामद, बाइक मिस्त्री भी गिरफ्तार

    6 hours ago

    1

    0

    रायबरेली पुलिस ने एक अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह गिरोह चोरी के वाहनों की पहचान मिटाकर उन्हें बाजार में बेच देता था। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान के तहत ऊंचाहार और कोतवाली नगर पुलिस को यह सफलता मिली। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक मिस्त्री भी शामिल है। यह मिस्त्री अपनी दुकान की आड़ में चोरी की बाइकों का हुलिया बदलता था और उनके इंजन व चेसिस नंबर से छेड़छाड़ करता था। भीड़भाड़ वाले इलाकों निशाना बनाते थे पुलिस के अनुसार, ऊंचाहार पुलिस टीम ने अरखा फ्लाईओवर के पास से सौरभ पाण्डेय उर्फ कुल्लू, शिवा पाल और नफीस उर्फ कल्लू मिस्त्री को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सौरभ और शिवा ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी करते थे। चोरी की गई इन बाइकों को वे नफीस मिस्त्री को बेच देते थे। नफीस अपनी रिपेयरिंग दुकान पर इन गाड़ियों के नंबर मिटाकर उन्हें कम दामों पर बेच देता था। इनकी निशानदेही पर जब जांच आगे बढ़ी, तो गिरोह के एक और साथी कन्धई रैदास का नाम सामने आया। कोतवाली नगर पुलिस ने कन्धई को फोर सिग्नल के पास से चोरी की बाइक के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़े जाने के डर से उसने बाइक की नंबर प्लेट तक तोड़ दी थी। कन्धई रैदास पर दर्ज है 10 मुकदमें पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त कन्धई रैदास एक आदतन अपराधी है, जिस पर चोरी, एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट के तहत लगभग 10 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। बरामद की गई 5 मोटरसाइकिलों में से दो की पहचान ऊंचाहार क्षेत्र से चोरी हुई गाड़ियों के रूप में हो चुकी है, जबकि अन्य की जांच विशेषज्ञों द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई में ऊंचाहार और कोतवाली नगर पुलिस की टीमों ने सराहनीय भूमिका निभाई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही कुछ और बरामदगी की उम्मीद है। फिलहाल सभी चारों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में छात्राओं में जगी वैज्ञानिक सोच:अंधविश्वास को चुनौती, क्यों और कैसे से खुला ज्ञान का द्वार
    Next Article
    हापुड़ में बाइक पोल से टकराई, एक की मौत:3 युवक गंभीर घायल, दादरी अंडरपास के पास हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment