Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में छात्रा ने की आत्महत्या:छेड़छाड़ और अपहरण के आरोप में दो गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बुधवार को उसका शव घर के भीतर पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर छात्रा को अगवा करने और छेड़छाड़ का आरोप है। यह घटना बुधवार दोपहर की है। छात्रा के माता-पिता बिजली का बिल जमा करने गए थे, जबकि उसका भाई स्कूल में था। दोपहर करीब 12 बजे जब माता-पिता घर लौटे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर उन्होंने अपनी बेटी का शव चौक बरामदे की छत में लगे पंखे से लटका देखा। दंपति के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घर में प्रवेश करने के लिए दरवाजे के बगल की दीवार तोड़ी गई। छात्रा को फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों के अनुसार, मृतक छात्रा के पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। आरोप है कि उसी फैक्ट्री के चार लड़कों ने छात्रा को अकेला देखकर अगवा करने का प्रयास किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने उसे बचाया था। इस घटना के बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक, रायबरेली ने एक टीम गठित की। पुलिस ने जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। परिवार के सदस्यों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी थी चार आरोपियों में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बबुरी में सड़क चौड़ीकरण का विरोध:किसानों ने गड़ई नदी पाटने पर जताई आपत्ति, बोले- बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा
    Next Article
    डीएम ने गोला कॉरिडोर का औचक निरीक्षण किया:बोलीं- श्रद्धालुओं को मिलें बेहतर सुविधाएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment