Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में गर्मी और लू को लेकर प्रशासन अलर्ट:एडीएम ने कूलिंग सेंटर्स का निरीक्षण किया, शहर में 16 केंद्र स्थापित

    9 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में बढ़ते तापमान और मौसम विभाग द्वारा जारी 'हीट वेव' (लू) के अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेश पर आम जनता और बेजुबान पशुओं को राहत पहुँचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) पूजा मिश्रा ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कूलिंग सेंटर्स और पेयजल व्यवस्थाओं (प्याऊ) की समीक्षा की। प्रशासन ने नगर क्षेत्र के 16 प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अस्थायी प्याऊ स्थापित किए हैं। इनमें सुपर मार्केट एवं अस्पताल चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, सिविल लाइन, बरगद चौराहा, बस स्टॉप चौराहा, घंटाघर चौराहा, डीएम आवास चौराहा, गोरा बाजार चौराहा, कलेक्ट्रेट गेट और कानपुर रोड टैक्सी स्टैंड शामिल हैं। गर्मी से बेहाल निराश्रित पशुओं के लिए भी प्रशासन ने शहर के 10 विभिन्न स्थानों पर पानी की व्यवस्था की है। ये स्थान पुलिस लाइन चौराहा (बाजपेई जनरल स्टोर के पास), जहानाबाद चौकी, साई हॉस्टल स्टेडियम के पास, डिग्री कॉलेज चौराहा, गोरा बाजार बिजली ऑफिस के पास, इंदिरा नगर सीवर स्टेशन, जोशियाना पुल और सुरजूपुर पंप के पास हैं। नगर पालिका द्वारा भीषण लू से तत्काल राहत देने के लिए शहर के 5 प्रमुख केंद्रों पर विशेष 'कूलिंग पॉइंट' भी बनाए गए हैं। ये कूलिंग पॉइंट महिला जिला चिकित्सालय के पास, सारस चौराहा, मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के पास, जी.जी.आई.सी. स्कूल के पास और गुरु प्रसाद मेमोरियल अस्पताल के पास स्थित हैं। इनका उद्देश्य राहगीरों को धूप और लू से बचने में सहायता प्रदान करना है। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) पूजा मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ रहा है। शासन और जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नगर पालिका क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान लोगों के बैठने और शीतल जल की समुचित व्यवस्था पाई गई है। प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी नागरिक को हीट वेव के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छोटी गंडक नदी में डूबकर 2लड़कों की मौत का मामला:ग्रामीण बोले- हर साल होती हैं ऐसी घटनाएं, डेंजर जोन घोषित किया जाए
    Next Article
    पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में दावों की खुली पोल:तीमारदार खुद ढो रहे व्हीलचेयर, ​भारी-भरकम स्टाफ, फिर भी अव्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment