Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में हीट स्ट्रोक से किसान की मौत:खेत में काम करते समय तबियत बिगड़ने के बाद हुए अचेत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के महराजगंज के पुरासी गांव में खेत में काम करते समय किसान की कथित तौर पर हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। मृतक की पहचान 58 वर्षीय गया प्रसाद यादव के रूप में हुई है। उन्हें अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सुबह से खेत में कर रहे थे काम परिजनों के अनुसार, गया प्रसाद यादव सोमवार सुबह से ही अपने खेतों में काम कर रहे थे। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से भूसा ढोने का काम कर रहे थे। करीब दस बजे के आसपास वह घर लौटे, जहां उन्होंने स्नान किया और फिर हलोर बाजार चले गए। वहां से उन्होंने जानवरों के चारे के लिए चरी का बीज खरीदा और वापस घर लौट आए। दोपहर में दोबारा खेत पहुंचने पर बिगड़ी तबियत दोपहर के समय गया प्रसाद यादव दोबारा ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचे और बीज बोने लगे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके पेट में तेज दर्द उठा और उन्हें उल्टियां होने लगीं। देखते ही देखते वह अचेत होकर खेत में गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां तैनात चिकित्सक संजय राय ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। तेज धूप और लगातार काम करने की वजह से उन्हें हीट स्ट्रोक हुआ, जिससे उनकी जान चली गई। मंगलवार को परिजनों ने गंगा तट पर गया प्रसाद यादव का अंतिम संस्कार कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जखनिया सीट पर भाजपा से रामराज बनवासी पहली पसंद:सपा से रामकिशुन, बसपा से विजय कुमार, विधायक बेदी राम का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    बहन की शादी से पहले भाई की मौत:कार्ड बांटने निकला था, सड़क हादसे में गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment