Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में नहर में मिला अज्ञात महिला का शव:शारदा सहायक नहर में ग्रामीणों ने देखा, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

    10 hours ago

    1

    0

    रायबरेली जिले के ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में गुरुवार को शारदा सहायक नहर की प्रतापगढ़ ब्रांच में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना सलोन कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास सामने आई है। गुरुवार दोपहर सड़क किनारे से गुजर रहे ग्रामीणों ने नहर के पानी में एक महिला का शव औंधे मुंह तैरते देखा। शव देखते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल सलोन पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सलोन कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकाला। पंचनामा भरकर शव को अपने कब्जे में ले लिया गया। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। सलोन कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस महिला के हुलिए और कपड़ों के आधार पर आसपास के गांवों और थानों में उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5555 ‘ॐ’ की अनूठी चित्र-साधना से रचा इतिहास:यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, काशी की कुमारी स्वर्णा निगम ने किया कठिन परिश्रम
    Next Article
    रेलवे ट्रैक के पास महिला का नग्न शव मिला:हत्या की आशंका पर जांच शुरू, पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment