Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में ट्रैक्टर-बाइक टक्कर, एक की मौत:हसनगंज-इसिया मार्ग पर हादसा, दूसरा गंभीर रूप से घायल

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में हसनगंज-इसिया संपर्क मार्ग पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नहरिया के पास एक तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार 18 वर्षीय अमन की मौत हो गई, जबकि उसका साथी 18 वर्षीय अंशु गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना 21 मार्च शनिवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अमन पुत्र राजेश और अंशु पुत्र रमेश (दोनों निवासी इसिया) हसनगंज से अपने गांव वापस जा रहे थे। बताया गया है कि दोनों युवक नशे में धुत थे और बाइक तेज रफ्तार में थी। नहरिया के पास पहुंचते ही अत्यधिक नशे और तेज रफ्तार के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक प्रभात मिश्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर 2 रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई, जबकि अंशु का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। अमन की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत में सिंचाई करते किसान की करंट से मौत:ललितपुर में मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला था
    Next Article
    प्रयागराज भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल:महानगर, गंगापार और यमुनापार की जिला कार्य समितियां घोषित, सर्वसमाज को साधने की रणनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment