Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में वृद्ध ने की आत्महत्या:मानसिक तनाव से जूझ रहे थे, फंदे से लटकता मिला शव

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के चंदापुर थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय वृद्ध ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव मऊ गांव में सफेदा के पेड़ से अंगौछे के सहारे लटका मिला। मृतक की पहचान अलहदी का पुरवा, मऊ गर्वी निवासी भगवान दीन उर्फ छैला के रूप में हुई है। उनके घर में 6 मई को बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिजनों के अनुसार, भगवान दीन कल शाम 5 बजे एक मिट्टी के काम से लौटे थे और खेत की ओर चले गए थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब 11 बजे गांव से दूर खेत में उनका शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वृद्ध मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत:पारिवारिक कलह के चलते बेटे को भी खिलाया, हालत गंभीर
    Next Article
    जौनपुर में कम दर्ज हो रहे RTI मामले:राज्य सूचना आयुक्त बोले, 2 साल में 317 आवेदन लंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment