Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऋषभ एकेडमी रॉयल्स और जीटीबी रॉयल्स ने जीते मैच:छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए दो मुकाबले

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मैच खेले गए। सीनियर और सब-जूनियर वर्ग में हुए इन मुकाबलों में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रॉयल्स और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी रॉयल्स ने जीत हासिल की। सीनियर वर्ग का पहला मैच गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रॉयल्स के बीच हुआ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.4 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 180 रन बनाए। टीम की ओर से रोनित ने 43, शौर्य ने 38, समीर ने 36, दिव्य ने 38 और आरिश ने 25 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अनमोल ने तीन, श्रेष्ठ, कुणाल और पार्थ ने दो-दो जबकि कार्तिक ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रॉयल्स की टीम ने 19 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीत लिया। ऋषभ रॉयल्स की ओर से कार्तिक और प्रिंस ने 38-38 रन, अनमोल ने 37 और आदित्य ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अवि ने 5 विकेट लिए, जबकि आरिश ने दो विकेट चटकाए। हिमांशु, अरहान और दिव्य को एक-एक सफलता मिली। सब-जूनियर वर्ग के दूसरे मैच में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 145 रन पर अपनी पूरी टीम गंवा दी। इस पारी में प्रिंस ने 40, यश ने 38, विराट ने 35 और रहमान ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में देवांश ने 4 विकेट लिए, जबकि आरिश, जैद और सार्थक को दो-दो विकेट मिले। जवाब में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी रॉयल्स की टीम ने 17.4 ओवर में 7 विकेट खोकर 146 रन बनाए और 3 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए आरिश ने 40, सार्थक ने 37, हादि ने 34 और ऋषभ ने 30 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। संचित और आविक ने तीन-तीन विकेट लिए। दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए देवांश और आरिश को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसा में एक ही परिवार के तीन की मौत:मुजफ्फरनगर में पिता, मां और बेटे को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, ग्रामीणों ने किया रोड जाम
    Next Article
    SRH vs KKR Head To Head: केकेआर क्या अपना हिसाब कर पाएगी बराबर, अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment