Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Riyadh स्थित Indian Embassy ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों से सुरक्षा नियमों के पालन की अपील

    15 hours ago

    1

    0

    ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को भारतीय नागरिकों से कहा कि वे सऊदी अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय आपातकालीन पूर्व चेतावनी मंच के माध्यम से आपात चेतावनी मिलने पर जारी किए गए अद्यतन निर्देशों पर ध्यान दें और उनका पालन करें। सोशल मीडिया मंच के माध्यम से साझा किए गए इन निर्देशों में लोगों से शांत रहने, आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और तुरंत किसी इमारत के अंदर सबसे सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी गई है और यह भी कहा गया है कि खतरा टलने तक बेहतर होगा कि वे हमले की स्थिति में खिड़कियों से दूर किसी अंदरूनी कमरे में ही रहें। लोगों को सलाह दी गई है कि खतरा टलने तक वे अपने घरों या इमारतों से बाहर नहीं निकलें।उन्हें खुली जगहों, खिड़कियों और कांच से दूर रहने तथा बालकनी या छत पर नहीं जाने की सलाह दी गई है। जो लोग बाहर हैं उनसे कहा गया है कि वे किसी नजदीकी इमारत में चले जाएं या किसी मजबूत दीवार की ओट में शरण लें। इन निर्देशों में लोगों को भीड़-भाड़ वाली और खतरनाक जगहों से दूर रहने तथा तस्वीरें नहीं लेने की भी सलाह दी गई है।वाहन चलाते समय चेतावनी मिलने पर लोगों को पुलों और ऊंची इमारतों से दूर सड़क किनारे वाहन रोकने को कहा गया है। निर्देशों में कहा गया है कि मक्का, मदीना, रियाद और पूर्वी प्रांत में किसी भी खतरे या आपात स्थिति में लोग आपातकालीन नंबर 911 पर फोन कर सकते हैं जबकि सऊदी अरब के बाकी हिस्सों में वे 998 पर कॉल कर सकते हैं। लोगों से यह भी कहा गया है कि वे संबंधित अधिकारियों द्वारा आधिकारिक माध्यमों से जारी किए गए निर्देशों का पालन करें।ये निर्देश ऐसे समय में आए हैं जब यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब को निशाना बनाकर किए जाने वाले ड्रोन और मिसाइल हमलों के कारण सुरक्षा को लेकर चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। इनमें 10 अक्टूबर को रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ घातक हमला भी शामिल है। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए जिसके बाद भारतीय दूतावास ने अपनी सुरक्षा सलाह को फिर से दोहराया है।दूतावास की यह ताजा सलाह 10 अक्टूबर के हमले के तुरंत बाद भारतीय नागरिकों से की गई उस अपील के बाद आई है जिसमें उनसे स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने, हवाई हमले की स्थिति में घर के अंदर रहने और जारी घटनाओं से जुड़ी जानकारी, तस्वीरें या वीडियो को रिकॉर्ड करने, प्रकाशित करने या साझा करने से बचने के लिए कहा गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pakistan Airspace में भारतीय उड़ानों पर लगी रोक 24 नवंबर तक बढ़ी
    Next Article
    रूस, भारत और टैरिफ का खेल! ट्रंप ने क्यों लिया 60 दिन का समय, रुबियो ने खोला राज

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment