Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    RLD मेरठ के जिलाध्यक्ष ने जयंत चौधरी से की मुलाकात:संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव के लिए युवाओं को जोड़ने को लेकर हुई चर्चा

    2 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय लोकदल मेरठ के जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने के बाद पहली बार नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष ने संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और जनपद में पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति पर अपने विचार साझा किए। वहीं जयंत चौधरी ने भी संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का स्नेह, आशीर्वाद और दूरदर्शी मार्गदर्शन उन्हें सौंपे गए दायित्वों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को मेरठ में और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत:संतकबीरनगर में झाड़ियों से निकलकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा, परिजनों ने की पहचान
    Next Article
    'केंद्र सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही':अयोध्या सांसद बोले- लगातार महंगाई बढ़ रही, रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment