Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ₹20 करोड़ की लागत से बने सनगार्नर सोलर प्लांट का किया उद्घाटन

    10 hours ago

    1

    0

    गुना/ग्वालियर/नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज गुना जिले के कांजा ग्राम स्थित कूनो नदी उद्गम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत 700 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए ‘जल गंगा संवर्धन अभियान–जन संरक्षण का जन आंदोलन’ का शुभारंभ भी किया। इसके साथ ही सिंधिया ने खुटियावाड़ में ₹20 करोड़ की लागत से बने सनगार्नर सोलर प्लांट का भी उद्घाटन किया जिसकी क्षमता 4.5 मेगावाट है। जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहलकार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्राम चिनेरा, जिला गुना में ₹17.98 लाख की लागत से निर्मित चेक डैम का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जल संरचनाओं का निर्माण और जल स्रोतों का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और समृद्ध भारत की मजबूत आधारशिला है।“प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी” : सिंधियाइस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है और प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण तथा जल स्रोतों के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान देशभर में जनआंदोलन का स्वरूप ले रहा है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व, प्रकृति और भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी संवेदनशीलता का भी प्रतीक है।75 लाख यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन करेगा सोलर प्लांटसिंधिया ने आज इसी के साथ खुटियावाड़ में सनगार्नर के सोलर प्लांट का उद्घाटन किया जिसकी लागत ₹20 करोड़ है और जो 4.5 मेगावाट की क्षमता के साथ 75 लाख यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन करेगा। सिंधिया ने कहा कि आत्मनिर्भरता और सौर ऊर्जा के संकल्प को साकार करने की दिशा में ये प्लांट महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। विकसित भारत के संकल्प में पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिकाकेंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन आवश्यक है। जल संरक्षण, हरित आवरण का विस्तार और प्राकृतिक संसाधनों का संवर्धन ही सतत विकास का आधार हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खड़गे ने Manickam Tagore को सौंपी TNPCC की कमान, Tamil Nadu Congress में नए युग की शुरुआत
    Next Article
    "किसानों के त्याग से जेवर बना निवेश का नया वैश्विक केंद्र, ₹15,023 करोड़ की परियोजनाओं की रखी गई आधारशिला"

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment