Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    S Jaishankar ने UNGA सत्र के इतर फ्रांस, इक्वाडोर समेत कई देशों के विदेश मंत्रियों से की द्विपक्षीय बातचीत

    12 hours ago

    14

    0

    (योषिता सिंह) न्यूयॉर्क, 22 सितंबर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सत्र के इतर यहां विभिन्न देशों के अपने समकक्षों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कीं और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए रविवार को न्यूयॉर्क पहुंचे थे। जयशंकर ने सोमवार को अपनी बैठकों की शुरुआत फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-नोएल बैरो के साथ मुलाकात से की।जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारी नियमित बैठकों और फोन पर होने वाली बातचीत से हमें अपनी विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की गति बनाए रखने में मदद मिलती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों, विशेष रूप से यूक्रेन एवं खाड़ी संकट पर चर्चा हुई। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार समेत बहुपक्षीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।’’ जयशंकर ने इक्वाडोर के विदेश मंत्री रॉबर्टो कुरी के साथ बैठक के बाद कहा, ‘‘हमने ऊर्जा और औषधि क्षेत्र समेत आर्थिक संबंधों को मजबूत करने, लोगों की आवाजाही, कर्मियों के प्रशिक्षण, विकास साझेदारी तथा संयुक्त राष्ट्र समेत बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग के बारे में चर्चा की।’’ स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार के साथ मुलाकात के बाद जयशंकर ने कहा कि द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के अलावा दोनों पक्षों ने बहुपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया। जयशंकर ने हंगरी की उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री अनीता ओरबान के साथ भी अपनी पहली मुलाकात की।उन्होंने इस मुलाकात को ‘‘बेहतरीन’’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपने संबंधों को और मजबूत करने तथा द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।’’ जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस में विश्व के नेताओं को 26 सितंबर को संबोधित करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत और V4 समूह ने बढ़ाई साझेदारी, विदेश मंत्रियों की सालाना बैठक और रक्षा सहयोग पर सहमति
    Next Article
    UNGA 81st Session | भारत की कूटनीतिक सक्रियता, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईयू और नाउरू के नेताओं से की उच्चस्तरीय चर्चा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment